फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा की पुण्यतिथि और 'पीएम मोदी' की बायोपिक पर भड़कीं शबाना आजमी सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Mon, 25 Mar 2019 06:43 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nanda, Shabana Azmi - फोटो : social media
नंदा की पुण्यतिथि
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली मशहूर अदाकारा नंदा का निधन 25 मार्च 2014 को हुआ था। वह 60 और 70 के दशक की शानदार एक्ट्रेस में से एक थीं। अपने लंबे फिल्मी सफर के दौरान नंदा ने देवानंद, राजेश खन्ना और शशि कपूर जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद भी किया। नंदा की फिल्में जीतनी शानदार थीं उनते ही सुपरहिट उनकी फिल्मों के गाने भी थे।
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir, Vicky - फोटो : social media
विक्की ने बताया रणबीर का सीक्रेट
विक्की कौशल इन दिनों अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म 'उरी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया और उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इससे पहले उनकी फिल्म 'राजी' और 'संजू' ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। विक्की कौशल ने 'संजू' के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। हाल ही में एक शो के दौरान विक्की ने रणबीर कपूर के एक सीक्रेट से पर्दा हटाया। 
विज्ञापन

3 of 5
Kartik Aaryan, Sara Ali Khan - फोटो : instagram
सारा-कार्तिक का प्यार
सैफ अली खान और अमृता सिंह के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड की रात खुशियां लेकर आई। दोनों की बेटी सारा अली खान को उनकी पहली ही फिल्म 'केदारनाथ' के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड मिला। सारा ने अवॉर्ड के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और एक खास मैसेज भी लिखा। सारा की पोस्ट के नीचे कार्तिक आर्यन ने एक प्यारा सा कमेंट किया।

4 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला
भूमि ने की निंदा
गुरुग्राम में होली के दिन मामूली विवाद पर बड़ी संख्या में दबंगों ने घर में घुस कर एक परिवार के सभी सदस्यों पर लाठी-डंडों और तलवार से हमला कर दिया। चुनावी मौहल और होली के दिन हुई इस अप्रिय घटना ने देश के लोगों को हिलाकर रख दिया। हर कोई इस घटना की आलोचना कर रहा है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी गुरुग्राम की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shabana azmi
भड़क गईं शबाना
मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के बाद फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' के संगीत को लेकर हुए विवाद पर अब अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि इस फिल्म के संगीत के लिए जावेद अख्तर का नाम जानबूझकर दिया गया था, ताकि जनता को गुमराह किया जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें