वर्ष 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वह अक्षय कुमार स्टारर चर्चित ऐतिहासिक फिल्म 'पृथ्वीराज' में राजकुमारी संयोगिता के किरादर में नजर आएंगी। अपनी पहली फिल्म को लेकर मानुषी पूरे आत्मविश्वास से लबालब हैं। इस फिल्म में अपने किरदार को दमदार दिखाने के लिए मानुषी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। यही वजह है कि अभी से उनकी निगाहें अवॉर्ड्स पर जा टिकी हैं। हाल ही में खुद मानुषी छिल्लर ने ऐसा कहा है। उन्होंने कहा, 'मुझे अभी लंबा सफर तय करना है, लेकिन मेरी निगाहें पुरस्कारों पर हैं।' बता दें कि इस फिल्म के लिए मानुषी ने कई स्किल्स सीखे हैं। अपने किरदार के लिए मानुषी ने क्या तैयारियां की हैं, आइए जानते हैं....