ममता कुलकर्णी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खूबसूरती से दर्शकों के दिलों पर किया राज
ममता कुलकर्णी 90 के दशक की खूबसूरत और बोल्ड अदाकाराओं में रही हैं। ममता कुलकर्णी 'आशिक आवारा', 'करण अर्जुन', 'नसीब', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'क्रांतिवीर', 'आंदोलन', 'छुपा रुस्तम', 'घातक', 'वक्त हमारा है', 'बाजी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ममता ने हिंदी सिनेमा के अलावा तमिल, बंगाली, मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया ममता ने बॉलीवुड में अपनी आखिरी सफल फिल्म 'छुपा रुस्तम' (2001) की और आखिरी फिल्म कभी तुम कभी हम (2002) की। वे बेशक इंडस्ट्री में नहीं है, लेकिन लोग उन्हें भूले नहीं हैं। इंटरनेट पर भी उनकी बारे में खूब सर्च किया जाता है। और फैंस उन्हें लेकर सबसे ज्यादा जानकारी यह लेना चाहते हैं कि वे अब कहां रहती हैं? क्या उन्होंने शादी की है? अगर की है तो उनके परिवार में कौन-कौन है?