फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: तुर्की में छुट्टियां मनाती नजर आईं मलाइका अरोड़ा, तस्वीरें शेयर कर बताया संडे मूड

Sun, 05 Jun 2022 07:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और फोटो शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और फोटो शेयर करती रहती हैं। मलाइका भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस फैन फॉलोइंग के मामले में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। मलाइका आए अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। कई बार उन्हें अपने फैशन के लिए ट्रोल का भी शिकार होना पड़ता है। इसी बीच अभिनेत्री ने हाल ही में अपने कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

विज्ञापन

2 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए मलाइका ने अपनीकुछ फोटोज साझा की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस टर्की में छुट्टियां मनाती नजर आ रही हैं। शेयर की गईं इन तस्वीरों में एक्ट्रेस प्रिंटेड जंपसूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह टोपी लगाए सूजरकी तरफ मुंह कर फोटो क्लिक कराती नजर आईं। अभिनेत्री के चेहरे पर पड़ रही सूरज की रोशनी उन्हें और खूबसूरत बना रही है।
विज्ञापन

3 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
वहीं, दूसरी फोटो में मलाइका बैक पोज देती दिख रही हैं। जबकि तीसरी तस्वीर में वह अपनी दोस्त के साथ बोटिंग का लुफ्त उठाती दिख रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, टर्किश स्टाइल वाला संडे। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए फैंस लगातार अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,  'सुंदरता का प्रतीक।' एक फैन ने कमेंट किया, "बहुत खूबसूरत लग रही है।"

विज्ञापन

4 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने इस वेकेशन की कई अन्य तस्वीरें भी साझा की हैं। मलाइका अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ भी अपनी रोमांटिक फोटोज साझा करती रहती हैं। मलाइका हाल ही में अर्जुन संग अपनी शादी की खबरों के लेकर भी चर्चा में थीं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें