फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुबाला की हमशक्ल सोशल मीडिया पर छाईं, टिक-टॉक वीडियो हो रहा वायरल

Fri, 11 Oct 2019 01:07 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
madhubala - फोटो : social media
फिल्म इंडस्ट्री में आपने कई एक्टर और एक्ट्रेस के हमशक्ल देखे होंगे । हाल ही में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जानेवाली मधुबाला की हमशक्ल सामने आई हैं । मधुबाला की इस हमशक्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka kandwal - फोटो : social media
इस हमशक्ल ने मधुबाला के गाने पर ही एक टिक-टॉक वीडियो बनाया है । ये अपने लुक से लेकर अदाओं तक हू-ब-हू मधुबाला ही लग रही हैं। टिक-टॉक वीडियो बनाने वाली ये लड़की भी एक एक्ट्रेस है । जिनका नाम प्रियंका कंडवाल है । प्रियंका टीवी के कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं । 

विज्ञापन

3 of 5
priyanka kandwal - फोटो : social media
प्रियंका ने सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' और 'माहिरा खान रिपोर्टिंग' में नजर आ चुकी हैं। प्रियंका टिक-टॉक पर अपने मधुबाला अंदाज के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं । वह मधुबाला के स्टाइल में कई सॉन्ग और डायलॉग के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं । 

4 of 5
priyanka kandwal - फोटो : social media
इतना ही नहीं प्रियंका इंस्टाग्राम पर भी मधुबाला लुक में फोटो शेयर करती हैं । बता दें कि टिक-टॉक पर फिल्मी और क्रिकेट सितारों के हमशक्ल की लंबी लिस्ट है । कटरीना, करीना, अनुष्का, माधुरी से लेकर विराट कोहली तक के हमशक्ल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर चुके हैं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलिना राय - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों कटरीना की हमशक्ल की तस्वीरें वायलर हुईं थीं । कटरीना की तरह दिखने वाली इस लड़की का नाम एलिना राय है । एलिना के टिकटॉक प्रोफाइल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट्स कर रहे लोग, उन्हें कटरीना कैफ ही समझते हैं। एलिना राय अपने अकाउंट पर कटरीना का ड्रेसिंग स्टाइल कॉपी करते हुए फोटो पोस्ट करती हैं । 
 

केबीसी 11: टीचर होकर भी इस सवाल पर फंसी कंटेस्टेंट, गलत जवाब से जीती हुई राशि गंवाई

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें