ममता कुलकर्णी, विक्की गोस्वामी
- फोटो : Social media
ममता कुलकर्णी
अपने छोटे से करियर में ममता कुलकर्णी अपनी अभिनय की वजह से नहीं, बल्कि फिल्मों में बोल्ड किरदार निभाने के लिए ज्यादा चर्चा में रहीं। 90 के दशक में वह सुपरहिट हीरोइनों में से एक रही थीं। कहते हैं कि ममता कुलकर्णी को फिल्मों में काम छोटा राजन के कहने पर ही मिलता था, वहीं ऐसा कहा जाता है कि ममता और छोटा राजन का अफेयर था और दोनों शादी भी करना चाहते थे। वहीं, ममता कुलकर्णी भी काफी डॉन के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में रह चुकी हैं। मशहूर ड्रग्स तस्कर विक्की गोस्वामी के साथ अपने गलत रिश्ते के चलते ममता कुलकर्णी का करियर बर्बाद हो गया था। ममता ने विक्की के साथ शादी भी की थी। एक बार ड्रग्स केस के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था।