फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kim Sharma: इन दिनों क्या कर रही हैं 'मोहब्बतें' की 'संजू', कहां रहती हैं अभिनेत्री किम शर्मा?

Tue, 21 Jan 2025 08:27 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मोहब्बतें फेम अभिनेत्री किम शर्मा का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर आपके बताते हैं कि बॉलीवुड में कुछ खास मुकाम हासिल न होने के बाद इन दिनों क्या कर रही हैं अभिनेत्री।
विज्ञापन
1 of 6
किम शर्मा - फोटो : अमर उजाला
'मोहब्बते' फिल्म की अदाकारा किम शर्मा को फैंस उनके संजू किरदार के लिए बहुत पसंद करते हैं। मोहब्बते की इस हिरोइन के जीवन के बारे में जानने के लिए उनके फैंस भी बहुत उत्साहित रहते हैं। किम आज यानी 21 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
किम शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
इन फिल्मों में आईं नजर
अभिनेत्री किम ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। साल 2000 में आई फिल्म मोहब्बते के अलावा किम को तुमसे अच्छा कौन है, कहता है दिल बार बार, फिदा, जिंदगी रॉक्स, कुड़ियों का है जमाना जैसी फिल्मों में देखा गया।
विज्ञापन

3 of 6
किम शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
तेलुगू सिनेमा में भी किया काम
अभिनेत्री किम ने तेलुगू सिनेमा में भी काम किया है। हालांकि, वहां भी कुछ खास बात नहीं बन पाई। उन्हें यागम, मगधीरा, अंजनेयुलु जैसी फिल्मों में देखा गया।

4 of 6
किम शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
इन सितारों के साथ जुड़ चुका है किम का नाम
किम शर्मा का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह, अली पुंजानी, अर्जुन खन्ना, कारलोस मारिन, हर्षवर्धन राणे और लिएंडर पेस जैसे बड़े नामों के साथ किम के रिश्ते को लेकर भी बात होती रहती है।
 

Ramayan Animation Movie: 32 साल बड़े परदे पर लौट रही एनीमेशन रामायण, अरुण गोविल के अलावा इन सितारों की आवाजें

विज्ञापन

5 of 6
किम शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
इन दिनों क्या कर रही हैं किम
किम ने बॉलीवुड में अपना सिक्का आजमाया लेकिन उनको वो फेम और शोहरत नहीं मिल पाई, इसके बाद वे मुंबई छोड़कर बाहर रहने चली गईं। खबरों की मानें तो किम इन दिनों मुंबई में ही हैं और अपना ब्राइडल ग्रूमिंग सेंटर चला रही हैं।
 

Saif Ali Khan Case: सैफ अली खान पर हमले के आरोपी को लेकर अभिनेता के घर पहुंची पुलिस, रीक्रिएट किया क्राइम सीन

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किम शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
किम सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वे अपनी तस्वीर फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। किम को स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें