धाकड़ का गाना शी इज फायर
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना की 'धाकड़' बॉक्स-ऑफिस पर जादू नहीं चला पायी। मगर, इस फिल्म में अपने एक्शन सीन के लिए उन्हें जरूर तारीफें मिली। हाल ही में विद्युत जामवाल भी उनके एक्शन सीन की तारीफ करते दिखे। विद्युत जामवाल ने एक बातचीत के दौरान फिल्म 'धाकड़' में कंगना के एक्शन सींस को शानदार बताया। उन्होंने कहा, 'कंगना हाल ही में फिल्म 'धाकड़' में नजर आईं। जब मैंने यह फिल्म देखी तो मुझे काफी गर्व हुआ कि एक लड़की है, जो वास्तव में कुछ शानदार कर रही है।'