फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1940 में खरीदे गए इस आलीशान घर में रहती हैं जूही चावला, अंदर की तस्वीरें देखकर खुली रह जाएंगी आंखें

Sat, 30 Jan 2021 04:55 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
जूही चावला के घर के अंदर की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला के पति जय मेहता आर्ट कलेक्शन के बेहद शौकीन हैं, ये तो आप जानते ही होंगे। उनका यह शौक उनके घर में भी साफ झलकता है। इन दिनों जय और जूही अपने दादा जी द्वारा 1940 में खरीदे गए आलीशान घर की सजावट करवा रहे हैं। उनके इस घर की भव्यता देखकर आप भी आश्चर्य में पड़ जाएंगे। आइए देखते हैं इस घर की कुछ तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 8
जूही चावला के घर के अंदर की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
जूही और जय का यह पैतृक घर मुंबई के मालाबार हिल्स में मौजूद है और दिखने में बेहद खूबसूरत है। इसे जय मेहता के दादा ने खरीदा था। हाल में इस घर की मरम्मत हुई है, जिसके बाद की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 8
चन्ना दासवाटे और जय मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम
इस आलीशान घर को श्रीलंका के मशहूर आर्किटेक चन्ना दसवाटे द्वारा संवारा जा रहा है। दसवाटे इससे पहले भी जय मेहता के कई प्रोजेक्ट में काम कर चुके हैं।  

4 of 8
जूही चावला के घर के अंदर की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
दो फ्लोर के इस शानदार घर में जूही अपने पति जय मेहता और दो बच्चों के साथ रहती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
जूही चावला के घर के अंदर की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
फिलहाल उनके इस टैरेस को हॉल के रूप में संवारा गया है। काम पूरा होने के बाद से यहां बैठकर बातचीत करने के लिए बढ़िया जगह बन गई है, जिसे लाल और नारंगी रंगों के कॉम्बिनेशन में सजाया गया है।
विज्ञापन

6 of 8
जूही चावला के घर के अंदर की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
यह जूही के घर में आंगन का हिस्सा है जो लकड़ी से बना है। इस हिस्से में बैठकर मरीन ड्राइव की खूबसूरती को निहारते हुए चाय या कॉफी पीने का अपना ही आनंद है।
 
विज्ञापन

7 of 8
जूही चावला के घर के अंदर की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
घर के अंदर बैठने की जगह को भी रूप से सजाया गया है। अंदरूनी हिस्से की सजावट कुछ इस तरह से की गई है कि इसमें आर्ट और आधुनिकता दोनों नजर आए।
विज्ञापन

8 of 8
जूही चावला के घर के अंदर की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं टेरेस के बीच में एक डिजायनर डाइनिंग टेबल को रखा गया है, जहां आठ लोगों के बैठने की जगह है। इसके पीछे आपको ऊंची-ऊंची इमारतों के साथ ही हरियाली भी नजर आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें