फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना पर बन रही फिल्म की शूटिंग हुई खत्म, जान्हवी ने साझा की तस्वीरें

Sun, 29 Dec 2019 08:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुंजन सक्सेना के किरदार में जान्हवी कपूर - द कारगिल गर्ल का पोस्टर - फोटो : twitter
बॉलीवुड अभिनेत्री जन्हवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में जान्हवी को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। लोगों को जान्हवी की एक्टिंग के साथ ही उनका लुक बेहद पसंद आया था। इसके बाद जान्हवी अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गई थीं। उनकी इस फिल्म की शूटिंग भी अब खत्म हो गई है। शूटिंग खत्म होने के बाद जान्हवी ने फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म काफी चर्चाओं में भी है। इस फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज किया जा चुका था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हाल ही में जान्हवी ने फिल्म की शूटिंग खत्म की है। और शूटिंग खत्म होते ही फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं।
विज्ञापन

3 of 5
janhvi kapoor - फोटो : social media
इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में जान्हवी ने लिखा है, 'पिछले दो दिनों से मैं सोच रही हूं कि मैं क्या कैप्शन दूं, जिससे इस अनुभव के साथ जस्टिस कर सकूं, लेकिन मैं कुछ नहीं सोच सकी हूं। फिल्म रैप है और मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझती हूं कि मुझे इस स्पेशल यात्रा का हिस्सा बनने का मौका मिला और ये मेरे बेस्ट फ्रेंड शरन शर्मा के जरिए पॉसिबल हो पाया है।'
 

4 of 5
Gunjan Saxena and Janhvi Kapoor - फोटो : twitter
गौरतलब है कि फिल्म में जान्हवी कपूर वायु सेना की फ्लाइट लेफ्टिनेंट के रुप में नजर आएंगी। यह किरदार उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। फिल्म में जान्हवी के पिता के रूप में पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
इसके अलावा खबरों के मुताबिक जान्हवी वरुण धवन और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म 'मिस्टर लेले' में भी नजर आ सकती हैं। हालांकि अब तक जान्हवी की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस फिल्म में जान्हवी कपूर भूमि और करुण के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। जान्हवी से पहले इस फिल्म के लिए कबीर सिंह अभिनेत्री कियारा आडवाणी को लिया जाने वाला था। लेकिन डेट्स की कमी की वजह से कियारा ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया। जिसके बाद ये फिल्म अब जान्हवी के खाते में जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें