Isha Koppikar Photos: अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने उम्र, आत्मविश्वास, फिटनेस, मातृत्व, प्यार और जिंदगी में आए बदलावों को लेकर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं उनकी पोस्ट में क्या खास है?
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बढ़ती उम्र को लेकर अब लोगों की सोच बदल रही है। खासकर अभिनेत्रियां अपने अनुभवों के साथ यह बताती नजर आती हैं कि उम्र किसी की खूबसूरती, आत्मविश्वास या पहचान तय नहीं करती। अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर भी इसी सोच को लेकर अपनी बात सामने रखती रही हैं। इस कड़ी में उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहतरीन तस्वीरों के साथ एक कैप्शन लिखा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ईशा कोप्पिकर
- फोटो : इंस्टाग्राम@isha_konnects
अभिनेत्री की पोस्ट में क्या है?
ईशा कोप्पिकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत और स्टाइलिश तस्वीरें पोस्ट कीं हैं।
इन तस्वीरों में वह अलग-अलग मूड में नजर आ रही हैं।
एक तस्वीर में वह जिम क्लब में हैं।
एक और तस्वीर में वह अपनी बेटी के साथ पोज दे रही हैं।
वहीं एक और तस्वीर में वह समुद्र किनारे आराम कर रही हैं।
तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने एक शानदार नोट लिखा है।
पहले से ज्यादा बेबाक हुईं अभिनेत्री
अभिनेत्री ने जो तस्वीरें शेयर कीं हैं। उस पर अलग-अलग कैप्शन लिखा है। तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा 'अब मैं पहले से थोड़ी ज्यादा आत्मविश्वासी, अपनी पसंद को लेकर ज्यादा सजग और खुद को लेकर पहले से ज्यादा बेबाक हूं। असली खूबसूरती और अंदाज उम्र में नहीं, बल्कि इस बात में है कि इंसान समय के साथ खुद को कितना बेहतर बनाता है।'
4 of 5
ईशा कोप्पिकर
- फोटो : इंस्टाग्राम@isha_konnects
जिंदगी को बेहतर बनाने की कोशिश करती हैं
ईशा ने आगे लिखा 'मैं अब बेहतर चुनाव करती हूं, गहराई से प्यार करती हूं और जिंदगी के हर पड़ाव को खास बनाने की कोशिश करती हूं। मैं वही लड़की हूं, लेकिन अब मेरे स्टैंडर्ड पहले से बेहतर हैं।'
ईशा कोप्पिकर का वर्कफ्रंट
साल 2000 में फिल्म 'फिजा' से हिंदी में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ईशा हाल ही में फिल्म 'लव यू लोकतंत्र' में नजर आईं। अभय निहलानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कृष्णा अभिषेक, अली असगरी, सपना चौधरी, रवि किशन और मनोज जोशी थे।