दिव्या चौकसे
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'है अपना दिल तो अवारा' से की थी। इस फिल्म में दिव्या ने 'सान्या दलवानी' का किरदार निभाया था। दिव्या कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी थीं। जानकारी के मुताबिक दिव्या ने एक्टिंग के अलावा कथक, बॉलरूम और डांस की भी ट्रेनिंग ली थी। गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त में कई सितारे हमें अलविदा कह गए हैं। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत, वाजिद खान, ऋषि कपूर, सरोज खान, इरफान खान और योगेश सहित कई और नाम शामिल हैं।