फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी का वीडियो शेयर कर दीया मिर्जा ने बताया लॉकडाउन इफेक्ट, कहा- 'तालाबंदी प्राकृतिक संसाधनों को...'

Mon, 27 Apr 2020 01:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिया मिर्जा - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। ये लॉकडाउन 3 मई तक के लिए है। हालांकि यदि इससे कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ तो ये लॉकडाउन कुछ और दिनों के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। लॉकडाउन के चलते कोई भी व्यक्ति अपने घरों से निकल नहीं पा रहा है। लोग किसी भी सार्वजनिक जगह या किसी भी प्राकृतिक जगह नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में अब इन जगहों पर इसका इफेक्ट भी दिखने लगा है।
विज्ञापन

2 of 5
Dia Mirza - फोटो : file photo
इसी को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स अब वीडियो साझा कर इसकी खुशी भी जाहिर कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री दीया मिर्जा ने भी ऐसा ही एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया है कि लॉकडाउन का प्रकृति पर कितना प्रभाव पड़ रहा है। दीया का ये वीडियो उनके फैन्स को भी बेहद पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
dia mirza - फोटो : amar ujala
अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में गंगा नदी दिखाई दे रही है। ये वीडियो ऋषिकेश का है जहां पर पानी के नीचे का पूरा भाग साफ दिखाई दे रहा है। लॉकडाउन की वजह से गंगा का जल इतना शुद्ध हो गया है कि पानी कंचन दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखकर इस पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है।
 

4 of 5
dia mirza - फोटो : instagram
इस वीडियो को साझा करते हुए दीया ने कैप्शन में लिखा, 'मानव गतिविधि पर तालाबंदी प्राकृतिक संसाधनों को ठीक कर रही है। स्वास्थ्य और प्रगति के लिए स्वच्छ पानी आवश्यक है #क्लीनगंगा'। दीया के इस वीडियो पर उनके कई सारे फैन्स रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं इसे अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथय्या शेट्टी ने भी रिट्वीट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dia mirza
वहीं दीया के इस वीडियो पर उनके फैन्स भी इस वीडियो को अविश्वसनीय बता रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'क्या हमें हर साल एक महीने के लिए लॉकडाउन हो जाना चाहिए प्रकृति के लिए ?' तो वहीं एक अन्य यूजर ने ये भी लिखा कि, 'प्रकृति जानती है कि उसे मनुष्यों के साथ कैसे संतुलन बनाना है।'
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें