फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bipasha Basu: बचपन से ही बिपाशा पर सवार था बोल्डनेस का भूत, छोटी कर लेती थीं स्कर्ट

Mon, 22 Aug 2022 04:39 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 4
बिपाशा बसु - फोटो : instagram
शादी के करीब छह साल बाद बिपाशा बसु के घर नन्हे मुन्ने का जन्म होने वाला है। हालांकि इससे पहले कई बार बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी को लेकर खूब अफवाहें फैलाई गई, लेकिन अब ये बातें सच हो रही हैं। मां बनने की खबर देने के बाद अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। वह अक्सर बेबी बंप के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। बिपाशा का नाम उन अभिनेत्रियों में लिया जाता है, जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दीं, लेकिन बाद में जैसे उनके स्टारडम पर एकाएक ब्रेक लग गया। अभिनेत्री काफी दिनों से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, तो चलिए जानते हैं आखिर इसके पीछे की क्या वजह है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बिपाशा बसु - फोटो : instagram/bipashabasu
बिपाशा बसु फिल्मों से लेकर निजी जिंदगी तक हर जगह काफी बोल्ड रही हैं। कहा जाता है कि बोल्डनेस और खूबसूरती का नशा उन्हें बचपन से ही था। अभिनेत्री छोटे पर से ही काफी बोल्ड दिखना चाहती थीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि जब वह छोटी थीं, तो उन्हें स्कर्ट पहनना बहुत पसंद था। हालांकि जब वह स्कर्ट पहनकर बालकनी में जाती थीं, तो उसे छोटी  कर लेती थीं। बोल्ड दिखने के शौक के कारण अभिनेत्री ऐसा करती थीं।
विज्ञापन

3 of 4
बिपाशा बसु - फोटो : insta
बिपाशा ने अपनी एक पोस्ट में स्किन का रंग काला होने के कारण जिंदगी के संघर्ष और गोरे रंग के प्रति जुनून के बारे में लिखा था। बिपाशा ने बताया था कि चाहे वह कितनी भी कामयाब क्यों न हो जाएं, लेकिन लोग उनके नाम से पहले डस्की कलर को पहचान के रूप में देखते थे। जब अभिनेत्री ने कलर कॉम्पलेक्शन के खिलाफ आवाज उठाई तो बिपाशा के लिए कहा गया कि उन्होंने गोरा होने के लिए ट्रीटमेंट का सहारा लिया है।
विज्ञापन

4 of 4
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram
हालांकि अब बिपाशा बसु फिल्मों में नजर नहीं आती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उनके करियर पर लगे ब्रेक को लेकर सवाल किया गया तो अभिनेत्री ने कहा कि वह करण के साथ अपने बच्चे को लेकर प्लानिंग कर रही थीं, यही वजह है कि अभिनेत्री फिल्मों से दूर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें