फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की किडनैपिंग की केस में एक्ट्रेस का बेटा गिरफ्तार, पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत

Mon, 23 Apr 2018 10:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
तमिल फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री भुवनेश्वरी के बेटे मिथुन श्रीनिवासन को एक महिला के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में लड़की को भगाने में खुद मिथुन की मां ने मदद की है और साथ ही लड़की को बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करने कि लिए भी कहा।
विज्ञापन

मिथुन पर आरोप है कि उन्होंने इस महिला को अपने घर पर आमंत्रित किया और इसके बाद महिला और उसके बेटे को हाउस अरेस्ट कर लिया। महिला ने बताया कि वह उसे धमकी दे रही थी कि वह उससे शादी करें। 

आपको बता दें, मिथुन इस महिला से फेसबुक के जरिए मिला था और उस महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था जिसे महिला ने अस्वीकार कर दिया था। IBTimes में छपी रिपोर्ट के अनुसार भुवनेश्वरी ने महिला को भागने में मदद की और उससे कहा कि वह जाकर उनके बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराए।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने आईपीसी की धारा 427 और 506 समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। बता दें, इससे पहले भी मिथुन के खिलाफ इस तरह के केस दर्ज हो चुकें हैं। साल 2017 में मिथुन को एक मेडिकल स्टूडेंट का पीछा करने और उसे धमकाने के लिए गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें