avneet kaur
- फोटो : instagram
टीवी शो अलादीन से मशहूर हुईं अवनीत ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वहीं, अब वह जल्द ही बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू करने वाली हैं। अवनीत कंगना रणौत के प्रोडक्शन हाउस के तहत बन रही फिल्म टीकू वेड्स शेरू में बतौर मुख्य कलाकार नजर आने वाली हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे।