फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री अपहरण मामले में कोर्ट सख्त, विपिन लाल को हिरासत में लेने का आदेश

Wed, 20 Jan 2021 05:32 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अभिनेता दिलीप - फोटो : फाइल
अभिनेत्री के अपहरण मामले में आरोपी विपिन लाल को केरल के अतिरिक्त विशेष सत्र न्यायालय ने हिरासत में लेने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि विपिन को अधिकारी 21 जनवरी को अदालत में पेश करें। इससे पहले कोर्ट ने आरोपी सुनील कुमार और मणिकंदन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

 
विज्ञापन

2 of 6
अभिनेता दिलीप - फोटो : फाइल
अभिनेत्री अपहरण मामले में विपिन लाल को केरल के अतिरिक्त विशेष सत्र न्यायालय ने हिरासत में लेने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि विपिन को अदालत में पेश किया जाए। इससे पहले कोर्ट ने इस मामले में आरोपी सुनील कुमार और मणिकंदन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन

3 of 6
अभिनेता दिलीप - फोटो : फाइल
कोर्ट ने सुनवाई के दौरान आरोपी अभिनेता दिलीप की याचिका पर यह आदेश जारी किया। दिलीप की मांग थी कि इस मामले में गवाह विपिन लाल से तब तक पूछताछ न की जाए जब वे दोबारा जेल में न पहुंच जाएं। आरोप है कि विपिन लाल की 2018 में वियूर सेंट्रल जेल से हुई रिहाई मानदंडों के खिलाफ थी।

4 of 6
अपहरण - फोटो : फाइल
क्या है मामला
आरोपों के अनुसार, 17 फरवरी, 2017 को एक अभिनेत्री का अपहरण कर चलती कार में उसके साथ मारपीट की गई थी। मामले में संलिप्तता के लिए जुलाई 2017 में दिलीप को गिरफ्तार किया गया था और जेल में कई सप्ताह बिताने के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
अभिनेता दिलीप - फोटो : फाइल
दिलीप पर षड्यंत्र करने का आरोप लगा था और उन पर बदला लेने की भावना से आपराधिक कार्य का मामला दर्ज किया गया था। जमानत मिलने के बाद दिलीप लगातार कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से सुनवाई को टालने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अपहरण की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल
इससे पहले पीड़ित अभिनेत्री ने ये आरोप लगाया था इस मामले में अदालत का दृष्टिकोण भेदभावपूर्ण रहा है। जांच के दौरान उसका कई बार उत्पीड़न किया गया। अभिनेत्री ने ये भी आरोप लगाया कि डिफेंस काउंसिल के 20 अधिवक्ताओं ने उस पर हमला भी किया था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें