फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म 2008 में यशराज बैनर तले बनी 'रब ने बना दी जोड़ी' थी। लेकिन नहीं, अनुष्का को भले ही हम फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से जानते हों लेकिन उन्होंने 2006 में बॉलीवुड में एंट्री मार ली थी...
विज्ञापन
2 of 5
Anushka Sharma
जी हां, चौंकिए मत, अनुष्का का फिल्मी करियर 2006 से शुरू हुआ है। लेकिन 2008 में बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में उन्हें पहचान मिली। अगर आप 2006 में आई सुपरहिट फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' को गौर से देखते तो आपको अनुष्का शर्मा दिखाई देतीं।
विज्ञापन
3 of 5
lage raho munnabhai 2006
चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म में क्या था अनुष्का का रोल। दरअसल, फिल्म में रेडियो जोकी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस विद्या बालन के फिल्म में दिए गए ऑफिस को ध्यान से देखते तो शायद आपको ऑफिस की दीवारों पर लगे पोस्टर पर अनुष्का दिखाई पड़तीं।
4 of 5
vidya baalan
चलिए कोई नहीं हम आपको दिखाते हैं। बता दें कि फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' के लीड एक्टर संजय दत्त जब विद्या बालन के रेडियो ऑफिस पहुंचते हैं तो अनुष्का की तस्वीर एक हैडसेट लगाए हुए ग्लास वॉल पर दिखाई पड़ती है। जरा गौर से देखिए यही हैं राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' की हीरोइन।
आपको बता दें कि अनुष्का अभी अपनी आने वाली तीन फिल्में राजकुमार हिरानी की संजू, प्रोसित रॉय की परी और शाहरुख के साथ डायरेक्टर आनंद एल रॉय की अनाम फिल्म के लिए शूटिंग में व्यस्त हैं। अनुष्का की ये तीनों फिल्में साल 2018 में ही रिलीज होंगी।