टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के घर में मंगलवार को किलकारी गूंज उठी। अनीता एक प्यारे से बेटे की मां बन गई हैं। पति रोहित रेड्डी ने अनीता के गर्भावस्था के दौरान की एक तस्वीर शेयर करते हुए यह खुशखबरी दी।
विज्ञापन
2 of 5
रोहित रेड्डी ने साझा की तस्वीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी अपने बच्चे को लेकर बहुत उत्सुक थे। बेटे के जन्म के बाद रोहित ने तुरंत अपने इंस्टग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने गर्भवती अनीता की तस्वीर के साथ अंग्रेजी में कैप्शन लिखा- 'ओह ब्वॉय'।
विज्ञापन
3 of 5
अनीता और रोहित
- फोटो : इंस्टाग्राम
पोस्ट शेयर करने के बाद से रोहित और अनीत को बधाइ देने वालों का तांता लग गया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं।
4 of 5
anita hassanandani
- फोटो : इंस्टाग्राम
मालूम हो कि अनीता हसनंदानी ने पिछले साल अक्तूबर महीने में यह गुड न्यूज साझा की थी कि वो मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वो और रोहित पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं।
बता दें कि एक्ट्रेस कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। हालांकि, अनीता का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन वह टीवी इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने में सफल रही हैं। उन्होंने छोटे पर्दे पर कई पॉपुलर शो किए हैं, जिनमें ये हैं मोहब्बतें, कव्यांजली, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कसम से प्रमुख हैं।