हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म अनेक का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अभिनेता एक अंडरकवर कॉप का किरदार निभा रहे हैं। हर बार अपनी फिल्मों के जरिए सामाजिक मुद्दे उजागर करने के लिए मशहूर अभिनेता एक बार फिर एक गंभीर मुद्दे के साथ पर्दे पर लौट रहे हैं। फिल्म अनेक में एक्टर नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ होने वाले भेदभाव जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे को पर्दे पर उतारने वाले हैं।
फिल्म में अभिनेता की दमदार अदाकारी के साथ ही एक और किरदार ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। दरअसल, नॉर्थ ईस्ट के मुद्दे को उजागर करती इस फिल्म में नॉर्थ ईस्ट की एक कलाकार भी नजर आई हैं। फिल्म में अभिनेत्री एंड्रिया केविचसा (Andrea Kevichusa) भी अहम किरदार में आई हैं। बीते कुछ समय से बॉलीवुड फिल्मों में नॉर्थ ईस्ट कलाकारों के कास्ट करने का चलन बढ़ सा गया है। इससे पहले भी कई फिल्मों में इन कलाकारों को अभिनय करते देखा गया है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उभरते कलाकारों के बारे में-