प्रभास की बहुचर्चित फिल्म 'साहो' की स्टारकास्ट को लेकर खबरें लगातार आ रही हैं। पहले श्रद्धा कपूर को साइन करने की बात सामने आई तो लगा कि आखिरकार पूरी कास्ट फाइनल हो गई है। लेकिन अब एक और हीरोइन का नाम फिल्म की कास्ट में जुड़ने की खबर है। रजनीकांत के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस को फिल्म के लिए साइन किया गया है।
विज्ञापन
2 of 4
'बाहुबली' प्रभास की आने वाली फिल्म 'साहो' में एमी जैक्सन का नाम भी जुड़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एमी जैक्सन भी साहो का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एमी फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस देंगी। साहो के अलावा एमी इस साल रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' में लीड रोल निभाएंगी।
विज्ञापन
3 of 4
'साहो' में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का पहला शेड्यूल हैदराबाद में पूरा हुआ है। आगे की शूटिंग के लिए जल्द ही पूरी टीम दुबई के लिए रवाना हो जाएगी। दुबई में 'साहो' का चेज सीक्वेंस शूट होना है।
बता दें कि फिल्म में प्रभास के एंट्री सीन को शूट करने में पूरे 36 घंटे लगे थे। इस सीन को तीन दिन तक शूट किया गया। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, मंदिरा बेदी और चंकी पांडे विलेन के रोल में होंगे। 'साहो' को इसी साल रिलीज होना था, मगर फिल्म के डायरेक्टर सुजीत रेड्डी ने अब 'साहो' को 2019 में रिलीज करने का फैसला किया है।