कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत के साथ ही दुनियाभर से आए कलाकार इस महोत्सव में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रहे हैं। इस साल आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में भारत से कई कलाकार इसमें शिरकत कर रहे हैं। इन कलाकारों में दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन, तमन्ना भाटिया, उर्वशी रौलेता, हीना खान, ए आर रहमान आदि शामिल हैं। इस फेस्टिवल के शुरू होते ही इन कलाकारों की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच इस मोहत्सव में शिरकतकरने पहुंचीं बॉलीवुड की मशहूर अदाकार ऐश्वर्या राय का लुक सामने आते ही उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।