पूरे देश में जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक आठ साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप को लेकर हंगामा मचा हुआ है। हर तरफ से विरोध की लहर आ रही है। यहां तक कि बॉलीवुड में भी इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा की जा रही है। ऐसे में फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुरका की एक्ट्रेस अहाना कुमरा ने भी इसका विरोध करते हुए एक फोटो शेयर किया है।
विज्ञापन
2 of 4
Ahana Kumra
एक्ट्रेस आहाना कुमरा ने भी ट्वीट किया लेकिन ट्वीट करते वक्त उन्होंने एक गलती कर दी। जी हां, आहना ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'रेप को बैन किया जाना चाहिए।' आहाना की इस गलती को यूजर्स ने आड़े हाथों लेते हुई खिंचाई करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
3 of 4
ahana kumra
अहाना के ट्वीट के बाद तो यूजर्स के कमेंट की बाढ़ आ गई। एक यूजर्स ने फटकार लगाते हुए लिखा कि 'ये हैं हमारे देश के पढ़े-लिखे गवार, मैडम आप रेप को ऐसे बैन करवा रही हैं जैसे सरकार ने इसकी मंजूरी दी हो।'
वहीं, दूसरे यूजर्स ने आहाना को पाठ पढ़ाते हुए लिखा कि, 'रेप को बैन कैसे किया जा सकता है...वो लीगल नहीं है। अगली बार पोस्टर पर लिखने से पहले ध्यान दें कि आप क्या लिख रही हैं।'