कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : insta
कटरीना कैफ-विक्की कौशल
आज के समय में कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के आइडल कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार बरसाते हैं। दोनों की जोड़ी जितनी प्यारी तस्वीरों में लगती हैं उतनी ही प्यारी असल जिंदगी में इनकी लव स्टोरी है। विक्की कौशल को कटरीना के रूप में न केवल उनकी पत्नी मिल रही थीं, बल्कि उन्हें उनके जीवन का क्रश भी मिल रहा था। जी हां, यह बात किसी से छिपी नहीं है कि कटरीना, विक्की की क्रश थीं। एक-दूसरे को चोरी-छिपे डेट करने के बाद जब दोनों ने शादी का फैसला लिया तब कटरीना ने उनके सामने एक बेहद प्यारी सी शर्त रखी थी, जिसे अभिनेता ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया था। कटरीना चाहती थीं कि विक्की उनके परिवार को भी उतना ही प्यार और सम्मान दें, जितना वह अपनी फैमिली को देते हैं।