फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: स्पोर्ट्स से है आपके पसंदीदा सितारों का नाता, कुछ तो रह चुके हैं नेशनल लेवल के खिलाड़ी

Thu, 28 Jul 2022 11:01 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अक्षय कुमार, जेनेलिया डिसूजा, राहुल बोस - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और स्पोर्ट्स दोनों ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। बॉलीवुड ऐसी जगह है, जहां आपको डॉक्टर, इंजीनियर से लेकर हर फील्ड में माहिर सितारे मिल जाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडस्ट्री के कुछ ऐसे भी सितारे हैं, जो नेशनल लेवल स्पोर्ट्स प्लेयर रह चुके हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी कलाकार हैं, जिन्हें खेलों में काफी दिलचस्पी है। तो चलिए बताते हैं कि आपके किन पसंदीदा सितारों का स्पोर्ट्स से नाता है।
विज्ञापन

2 of 8
साकिब सलीम - फोटो : सोशल मीडिया
साकिब सलीम
अभिनेता साकिब सलीम ने अभिनय करने से पहले क्रिकेट को अपना करियर चुना था। उन्होंने बचपन में विराट कोहली ने एक साथ क्रिकेट खेला था। उन्होंने शुरुआती दौर में जम्मू और कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया। मॉडलिंग के अवसरों की तलाश में मुंबई आने से पहले उन्होंने दिल्ली के लिए भी खेला था।
विज्ञापन

3 of 8
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार मार्शल आर्ट के माहिर खिलाड़ी हैं। अक्षय मार्शल आर्ट्स सीखने बैंकॉक गए थे और इसके बाद पांच साल उन्होंने थाइलैंड में रहकर थाई बॉक्सिंग भी सीखी थी। इसके अलावा अक्षय ताइक्वांडो में भी ब्लैक बेल्ट हैं।

4 of 8
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बैडमिंटन में भी माहिर हैं। उनके पिता प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन स्टार रह चुके हैं। ऐसे में बचपन से दीपिका का रुझान भी बैडमिंटन की ओर था और उन्होंने अपने पिता से ट्रेनिंग भी ली। दीपिका चैरिटी मैचों के लिए बैडमिंटन खेलती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया
जेनेलिया डिसूजा
बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। लेकिन जेनेलिया को कॉलेज के दिनों में खेलकूद में काफी रुचि थी। वह स्टेट लेवल एथलीट होने के साथ ही स्प्रिंटर और नेशनल लेवल फुटबॉल प्लेयर रह चुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 8
राहुल बोस - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल बोस
बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस को बॉक्सिंग, रग्बी और क्रिकेट खेलने का शौक है। उन्होंने सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी से क्रिकेट सीखा है। वहीं, आठ साल तक राहुल एशियाई संघ रग्बी चैंपियनशिप का हिस्सा रहे हैं। वह भारतीय रग्बी टीम के पहले चेहरे थे, जिन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन

7 of 8
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा फिल्मों के साथ ही पोलो और शो जंपिंग जैसे प्रोफेशनल स्पोर्ट्स के सक्रिय मेंबर हैं। उनके पास खुद के घोड़े हैं और उन्होंने प्रोफेशनल लेवल पर खेलना शुरू कर दिया था। वह दिल्ली में आयोजित हुए इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया इवेंट में सिल्वर मेडल भी जीत चुके हैं। इसके अलावा 2014 में उन्होंने नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप में सात मेडल अपने नाम किए थे। 
विज्ञापन

8 of 8
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा  
सिद्धार्थ मल्होत्रा भी स्पोर्ट्स में दिलचस्पी रखते हैं। उन्हें खासकर बास्केटबॉल और रग्बी पसंद है। सिद्धार्थ दिल्ली हरिकेनस रग्बी टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें