फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actors Mahadev Role: महादेव की भूमिका में नजर आए ये अभिनेता, टीवी-बॉलीवुड में गूंजी बम बम भोले की गूंज

Tue, 21 Jan 2025 03:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actors Mahadev Role: अक्षय कुमार एक बार फिर से महादेव की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म कनप्पा से अक्षय का पहला लुक सामने आ चुका है, जिसमें वह भगवान शिव के किरदार में नजर आ चुके हैं। अक्षय के अलावा कई अभिनेता देवो के देव महादेव के किरदार को छोटे और बड़े पर्दे पर निभा चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 6
महादेव की भूमिका में अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम
कन्नप्पा में अक्षय कुमार महादेव की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म से पहले अक्षय ओएमजी 2 में भगवान शिव के किरदार में नजर आए थे। अक्षय के अलावा कई अभिनेताओं ने महादेव का किरदार निभाया और जमकर प्रसिद्धि हासिल की। आइए आपके बताते हैं किन टीवी अभिनेताओं ने महादेव का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

2 of 6
'कन्नप्पा' में अक्षय निभाएंगे भगवान शिव की भूमिका - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
'कन्नप्पा' में अक्षय निभाएंगे भगवान शिव की भूमिका
बॉलीवुड फिल्म 'ओएमजी 2' के बाद अक्षय कुमार साउथ फिल्म कन्नप्पा में भगवान शिव की भूमिका में नजर आने वाले हैं। 20 जनवरी, सोमवार को कन्नप्पा से अक्षय कुमार का फुल लुक सामने आया, जिसमें वह नीलकंठ धारी देवो के देव महादेव के रूप में नजर आए। फिल्म के पोस्टर में अक्षय एक हाथ में त्रिशूल और एक हाथ में डमरू और माथे पर भस्म लगाए नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 6
'कन्नप्पा' से पहले अक्षय 'ओएमजी 2' में निभा चुके है महादेव का किरदार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
'कन्नप्पा' से पहले अक्षय 'ओएमजी 2' में निभा चुके है महादेव का किरदार
11 अगस्त 2023 में अमित राय द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'ओएमजी 2' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह 'ओएमजी' फिल्म का दूसरा भाग है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। यह भारत में यौन शिक्षा के विषय पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान 'शिव' के रूप में नजर आए। 

4 of 6
मोहित रैना (देवो के देव महादेव) - फोटो : सोशल मीडिया
मोहित रैना (देवो के देव महादेव)
टीवी शो 'देवो के देव महादेव' मोहित रैना ने महादेव की भूमिका निभाई है। 2011 में शुरू हुआ टीवी शो 'देवो के देव महादेव' में भगवान शिव की भूमिका से रोहित को काफी प्रसिद्धि हासिल हुई। इस सीरियल में मोहित रैना के अलावा सति के किरदार में मौनी रॉय, कृष्ण की भूमिका में सौरभ राज जैन और माता पार्वती की भूमिका में सोनारिका भदौरिया ने दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन

5 of 6
तरुण खन्ना ने कई टीवी सीरियल्स में निभाया शिव का किरदार - फोटो : इंस्टाग्राम@tarunkhanna23.tk
तरुण खन्ना ने कई टीवी सीरियल्स में निभाया शिव का किरदार
तरुण खन्ना ने एक नहीं बल्कि कई टीवी शोज में महादेव का रोल निभाया है। 'संतोषी माता' में उन्होंने भगवान शिव का किरदार निभाया, जो हर किसी को पसंद भी आया। तरुण ने सोनी टीवी के सीरियल 'श्रीमद रामायण' में भी भगवान शंकर का किरदार निभाया। इसके अलावा तरुण ने कर्मफल दाता शनि, परमावतार श्रीकृष्ण, राधा कृष्ण, राम सिया के लव कुश, नम:, देवी आदि पराशक्ति, जय कन्हैया लाल की जैसे कई सीरियल में भी शिव भगवान का किरदार निभाया है।

यह भी पढे़ं:
Sagarika Ghatge: ‘चक दे इंडिया’ की खूबसूरत खिलाड़ी की बड़े परदे पर दूसरी पारी, राजस्थानी लुक में ढा रहीं कमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
समर जय सिंह ने ऊं नम: शिवाय में निभाई शिव की भूमिका - फोटो : सोशल मीडिया
समर जय सिंह ने ऊं नम: शिवाय में निभाई शिव की भूमिका
समर जय सिंहा ने टीवी सीरियल 'ओम नमः शिवाय' में भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। 1997 का यह सीरियल पहला ऐसा टीवी शो था, जो भगवान शिव जी के किरदार की वजह से काफी मशहूर हुआ था। समर टीवी के पहले प्रसिद्ध शिव बने थे।

यह भी पढ़ें:
Ram Charan: इन शहरों में होगा राम चरण की RC16 का अगला शेड्यूल, हैदराबाद के भूत बंगले में इस तारीख को होगा शूट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें