फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इन अभिनेताओं की जिंदगी में दो बार हुई प्यार की एंट्री, बगैर तलाक दिए रचाई दूसरी शादी

Mon, 05 Feb 2024 05:33 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं प्यार कोई बंधन नहीं देखता। तभी तो पर्दे पर चाहे जो किरदार हों लेकिन असल जिंदगी में जब कोई कलाकार अपना जीवन साथी चुनता है तो सभी बंधनों से परे होता है। बॉलीवुड में भी यह ट्रेंड हमेशा से चले आ रहा है। हालांकि, दो लोगों के रिश्तों में किसी तीसरे का आना भी हमेशा से कायम रहा है। तो आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी शादी के बाद दूसरी मोहब्बत हुई और इन अभिनेताओं ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन

2 of 5
राज बब्बर और नादिरा बब्बर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राज बब्बर
अभिनेता राज बब्बर ने दो शादियां की थी। राज की पहली शादी नादिरा दहीर से हुई थी, लेकिन बाद में अभिनेता स्मिता पाटिल को दिल दे बैठे थे।  कुछ वक्त बाद उन्होंने नादिरा को तलाक दिए बगैर स्मिता से शादी कर ली थी । बाद में बच्चे के जन्म के वक्त स्मिता की मौत हो गई। इसके बाद राज बब्बर अपनी पहली पत्नी के पास वापस लौट आए थे।
विज्ञापन

3 of 5
संजय खान - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय खान
बॉलीवुड अभिनेता संजय खान का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। संजय खान ने पहली शादी अभिनेत्री जरीन खान से की थी। बाद में उन्हें जीनत अमान से प्यार हो गया था। पहली शादी के बाद संजय का जीनत अमान से दिल लगा लिया था, बाद में संजय ने जरीन को बगैर तलाक दिए ही जीनत से शादी कर ली थी।

4 of 5
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
महेश भट्ट
इस लिस्ट में आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट का नाम भी शामिल है। महेश भट्ट अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बता दें कि महेश भट्ट का अफेयर परवीन बाबी के साथ हुआ था। खबरों की मानें तो निर्देशक ने उनसे शादी भी की थी। हालांकि, बाद में महेश भट्ट सोनी राजदान से दिल लगा बैठे थे, जिसके बाद उन्होंने सोनी राजदान से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंगर उदित नारायण - फोटो : सोशल मीडिया
उदित नारायण
इस लिस्ट में सिंगर उदित नारायण का नाम भी शामिल है। उदित की की पहली शादी रंजना झा से हुई थी. लेकिन फिर उनको दीपा से प्यार हो गया और जब उन्होंने दीपा से शादी की थी तो रंजना को तलाक नहीं दिया था।

Parineeti Raghav: 'पत्नी हमेशा सही', परिणीति से असहमति होने पर राघव की प्रतिक्रिया, ऐसे सुलझाते हैं झगड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें