फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actors look: अपनी उम्र छिपाने को हीरोइन ही नहीं हीरो भी लेते हैं ब्यूटी ट्रीटमेंट, लिस्ट में शामिल हैं कई बड़े

Fri, 05 Aug 2022 12:18 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान-अक्षय कुमार-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर हीरोइनों के मेकअप, स्टाइल और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स चर्चा में रहते हैं। अपनी उम्र छिपाने और खूबसूरती के लिए हीरोइनें खूब पैसा उड़ाती हैं। इसके लिए कई बार उन्हें सर्जरी से भी गुजरना पड़ता है। मगर, इस मामले में हीरो भी कम नहीं हैं। अपने लुक को शानदार बनाने के लिए वे भी हजार जतन करते हैं। ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने के मामले में वे एक्ट्रेस को टक्कर देते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिन्होंने अपनी उम्र को कम दिखाने के लिए स्किन और हेयर ट्रीटमेंट का सहारा लिया है। कौन हैं वो एक्टर्स, आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनका लुक काफी धांसू है। उनके सिक्स पैक एब्स चर्चा में हैं। इसमें कोई दोराय नहीं कि शाहरुख अपनी फिजिकल फिटनेस का खूब ख्याल रखते हैं और सिक्स पैक एब्स पाने के लिए उन्होंने जबरदस्त वर्कआउट किया। मगर, साथ ही शाहरुख अपने लुक्स का भी बेहद ख्याल रखते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान बोटॉक्स ट्रीटमेंट ले चुके हैं। कहा तो यह भी जाता है कि जवान दिखने के लिए उन्होंने कई दूसरे इंजेक्शन्स भी लिए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कॉफी विद करण में अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार
अभिनेता आमिर खान इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आमिर रोज सवेरे जल्दी उठकर कसरत करते हैं। इसके अलावा वह अपने लुक्स का भी बहुत ध्यान रखते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार पूरी तरह फिट हैं, लेकिन उनके बाल झड़ने लगे थे। इसके लिए उन्होंने विग पहनकर फिल्मों में काम किया, लेकिन फिर बाद में उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया।

4 of 6
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी फिल्मों में परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने लुक्स पर भी खूब ध्यान देते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने चेहरे की झुर्रियों को हटाने के लिए आमिर ने कॉस्मेटिक सर्जरी भी करवाई थी।
विज्ञापन

5 of 6
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर की गिनती बॉलीवुड के हैंडसम स्टार्स में होती है। फैंस उनके लुक के दीवाने हैं। रणबीर अपने लुक और स्टाइल का खास ख्याल रखते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपनी शादी से पहले अपनी हेयरलाइन ठीक करा चुके हैं। इसके लिए उन्होंने अपना हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
सलमान खान को मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहा जाता है। लुक के मामले में वह अपने से कम उम्र एक्टर्स को मात देते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने व्यक्तित्व को संवारने के लिए सलमान खान कई ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा ले चुके हैं। उन्होंने अपना हेयर ट्रांसप्लांट कराया था, इसके अलावा वह बोटॉक्स ट्रीटमेंट और चीक फिलर्स भी करवा चुके हैं। बता दें कि बोटोक्स एक दवा है। यह त्वचा को चमकदार बनाने में मददगार है, जिससे व्यक्ति की उम्र कम नजर आती है। बोटॉक्स ट्रीटमेंट के दौरान चेहरे के झुर्रियों वाले हिस्से में इंजेक्शन के डोज दिए जाते हैं। इससे चेहरे की मांसपेशियों को आराम मिलता है और त्वचा चमकदार होती है। यह ट्रीटमेंट झुर्रियों को कम करता है। इस पूरी प्रक्रिया को बोटॉक्स ट्रीटमेंट कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें