फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के बचपन के रोल करता था यह चाइल्ड एक्टर, आज के हालात पर नहीं होगा यकीन

Mon, 21 May 2018 02:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Bollywood
बॉलीवुड में चाइल्ड रोल काफी अहमियत रखते हैं। पुराने दौर से ही फिल्मों में एक्टर्स के बचपन का रोल देखा जा रहा है। लेकिन ज्यादातर 70 के दशक में अमिताभ के चाइल्ड रोल को सबसे ज्यादा बार देखा गया है। फिल्म की नंबर रील खत्म होने तक यह चाइल्ड रोल बड़ा हो जाता था। ऐसे में बात करेंगे उस चाइल्ड एक्टर की जिसने ज्यादातर अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया है...
विज्ञापन

2 of 7
vishal desai
इस क्यूट से दिखने वाले चाइल्ड एक्टर को मास्टर बिट्टू के नाम से जाना जाता था। इनका असली नाम विशाल देसाई है और उन्हें अमिताभ की हर दूसरी फिल्म में देखा गया है।
विज्ञापन

3 of 7
vishal desai
विशाल को अमिताभ की सुपरहिट फिल्म चुपके-चुपके, अमर अकबर एंथनी, याराना और दो और दो पांच में भी देखा गया है।

4 of 7
vishal desai
लेकिन बड़े होने के बाद यह चाइल्ड एक्टर कभी भी बड़े परदे पर दिखाई नहीं दिया। बता दें कि उन्हें अब एक्टिंग करना पसंद नहीं है और उन्होंने इस काम को गले लगा लिया है।
विज्ञापन

5 of 7
vishal desai
बता दें कि विशाल आज बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे हैं। उन्होंने बाबुल, भूतनाथ और बागवान जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम किया है। ये सभी फिल्में अमिताभ बच्चन की ही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
vishal desai
विशाल ने कई टीवी सीरियल में असिस्टेंट के रूप में काम किया है।  हेमा मालिनी के सीरियल कामिनी और दामिनी को भी विशाल ने असिस्ट किया था। वह जाने-माने डायरेक्टर बीआर चोपड़ा को भी असिस्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Vishal Desai
विशाल एक एंटरटेनमेंट चैनल के क्रिएटिव डायरेक्टर भी है। विशाल का मानना है कि अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल करना उनके लिए बेहद गर्व की बात है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें