फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मराठी-हिन्दी फिल्मों के अभिनेता विजय चव्हाण का निधन, 350 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

Fri, 24 Aug 2018 01:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विजय चव्हाण
हिन्दी और मराठी  इंडस्ट्री से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। मराठी और हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता विजय चव्हाण का  63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। विजय चव्हाण पिछले काफी समय से वो बीमारी चल रहे थे। लेकिन विजय की तबीयत बुधवार को और बिगड़ गई। 
विज्ञापन

2 of 4
विजय चव्हाण
बुधवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो जाने के बाद उन्हें मुलुंड के फोर्टिज अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। अभिनेता विजय चव्हाण का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे मुलुंड में किया जाएगा। इस मौके पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। बता दें कि विजय चव्हाण थिएटर और फिल्मी स्क्रीन दोनों ही पर्दों पर काफी मशहूर थे।
विज्ञापन

3 of 4
विजय चव्हाण
विजय चव्हाण ने करीब 350 से ज्यादा हिन्दी और मराठी फिल्मों में काम किया। मराठी स्टेज ड्रामा ‘मोरुची मावशी’ से इन्हें मराठी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता मिली। चव्हाण को उनकी कॉमिक भूमिकाओं के लिए जाना जाता था, ‘जापतलेला’, ‘पचडले’, ‘मुम्बैचा दबवाला’ और ‘श्रीमंत दामोदर पंत’ में उनके अभिनय को काफी सराहा गया।
विज्ञापन

4 of 4
विजय चव्हाण
 साल 2007 में आई उनकी फिल्म 'मुंबईचा डबेवाला' साल 2015 में आई फिल्म 'सासुचा स्वंयवर' भी उनकी यादगार रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें