फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jiah Khan Case: जिया खान को गाली देते थे अभिनेता सूरज पंचोली! एक्ट्रेस की मां ने कोर्ट में लगाए आरोप

Thu, 18 Aug 2022 02:55 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री जिया खान की मौत के मामले में उनकी मां राबिया खान ने मुंबई की एक विशेष अदालत में अपनी गवाही दर्ज करवाई। जहां पर उन्होंने अपनी बेटी के करियर से लेकर सूरज पंचोली से रिश्ते तक के बारे में कई बाते कहीं और अभिनेता पर गंभीर आरोप भी लगाए। 
विज्ञापन
जिया खान और सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री जिया खान की कथित आत्महत्या के मामले में अभिनेता सूरज पंचोली को नामजद किया गया था। सीबीआई के द्वारा एक्टर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि वह जमानत पर हैं। साल 2013 से अब तक इस मामले में कई बातें सामने आ चुकी हैं, लेकिन एक्ट्रेस की मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। वहीं बुधवार को जिया खान की मां ने मुंबई की एक विशेष अदालत में अपनी गवाही दर्ज करवाई, जिसमें उन्होंने सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


जिया खान की मां राबिया खान ने कोर्ट में बताया कि उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है। एक्ट्रेस की मां ने विशेष जज ए एस सैय्यद के समझ मामले में अपनी गवाही दर्ज करवाई, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी जिया खान के करियर और सूरज पंचोली संग रिलेशनशिप को लेकर अदालत को बताया।

राबिया खान ने बताया कि पंचोली ने सोशल मीडिया के जरिए जिया खान से संपर्क किया था और मिलने को कहा था। शुरू में एक्ट्रेस आशंका थीं और मिलना नहीं चाहती थीं लेकिन साल 2012 सितंबर में दोनों की मुलाकात हुई। जिसके बाद जिया ने अपनी मां को दोनों की तस्वीरें भेजी। जिसे देखकर लग रहा था कि दोनों साथ हैं लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी मां को बताया कि वह सिर्फ दोस्त हैं।
विज्ञापन


इसके आगे जिया खान की मां ने अदालत के सामने कहा कि अक्टूबर 2012 में दोनों एक दूसरे के घर पर रहने लगे थे और सूरज पंचोली ने पूरी तरह से सब अपने कंट्रोल में कर लिया था। उन्होंने आगे बताया कि जिया खान नबंवर में लंदन में अपने घर गई थीं और काफी खुश थीं, लेकिन वह काम के सिलसिले में मुंबई वापस आ गईं।

राबिया खान ने बताया कि 24 दिसंबर 2012 को उन्हें पंचोली से एक मैसेज मिला कि वह एक दोस्त से लड़ाई के बाद जिया खान से नाराज हो गए, एक्ट्रेस को दोबारा उन्हें एक मौका देना चाहिए। जिया खान की मां ने बताया कि तब उन्हें पता चला कि दोनों के बीच वॉयलेंट फाइट हुई है। लेकिन एक्ट्रेस ने दूसरा मौका देने का फैसला किया और वह गोवा चले गए। इसके बाद जिया ने फोन पर खुद को एक अजीब जगह पर होने की शिकायत की।

इसके साथ ही दिवंगत एक्ट्रेस की मां ने कहा कि सूरज पंचोली उनकी बेटी जिया खान को अपने दोस्तों के सामने रखता था और उसके सामने दूसरी लड़कियों से फ्लर्ट करता था। इसी के साथ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंचोली ने उनकी बेटी को मौखिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके साथ ही उसे गंदे नामों से भी बुलाया। फिलहाल बृहस्पतिवार को भी आगे की गवाही दर्ज करवाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें