फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड की नौकरी करने पर मजबूर इस एक्टर ने सुनाई दास्तां, अनुराग बोले- 'कम से कम भीख तो नहीं मांगी'

Wed, 20 Mar 2019 08:46 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
savi sidhu - फोटो : YouTube
अक्षय कुमार के कोस्टार रह चुके सवी सिद्धू इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं । हाल ही में खबर आई कि उन्हें अपना घर चलाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करनी पड़ रही है । सवी ने फिल्म कंपेनियन से बात करते हुए अपनी दास्तां सुनाई । सवी सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप के साथ फिल्म 'पांच' से की हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हो सकी। 
विज्ञापन

2 of 9
savi sidhu
इसके बाद उन्होंने अनुराग की ही फिल्म 'गुलाल' और 'ब्लैक फ्राइडे' में काम किया । अक्षय कुमार के साथ उन्हें पटियाला हाउस में देखा गया। सवी के पास काम की कमी नहीं रही, उन्होंने यशराज बैनर और सुभाष घई की फिल्मों में किरदार निभाए लेकिन फिर उनकी जिंदगी में ऐसा दौर आया जब उन्हें काम मिलना बंद हो गया। अब उन्हें अपने घर का खर्च निकालने के लिए गार्ड की नौकरी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

3 of 9
savi sidhu
सवी की ये दास्तां जब अनुराग कश्यप ने सुनी तो उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी । अनुराग कश्यप ने सवी को लेकर ट्वीट किया और कहा, 'दुनिया में कई ऐसे कलाकार हैं जिनके पास काम नहीं है । मैं सवी का सम्मान करता हूं । मैंने उन्हें तीन बार अपनी फिल्मों में काम दिया है । वह इसका हकदार था । उसने हार नहीं मानी और सम्मान के साथ अपनी जिंदगी जीने का फैसला किया ।'

4 of 9
Anurag Kashyap
उन्होंने आगे लिखा, 'नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी एक जमाने में वॉचमैन का काम कर चुका है । मैंने भी वेटर का काम किया है । मैं एक ऐसे एक्टर से भी मिला था जो सड़क पर भेलपूरी बेच रहा था । 'ब्लैक फ्राइडे' में एक एक्टर था जो आज रिक्शा चलाता है । 'सलाम बॉम्बे' का लीड एक्टर भी यही काम करता है ।'
विज्ञापन

5 of 9
anurag kashyap
'मैंने हम पांच और खेल-खिलाड़ी जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर उदय चंद्रा को गलियों में भटकते हुए देखा है । यह हकीकत है और कोई भी भविष्य में ऐसी जिंदगी जीने को मजबूर हो सकता है । किसी भी कलाकार पर तरस खाकर उसे काम देना उसकी बेइज्जती करने जैसा है । सवी को खुद अपनी मदद करनी होगी ।'
 
विज्ञापन

6 of 9
anurag kashyap
'कोई इतना जरूर कर सकता है कि उन्हें किसी कास्टिंग डायरेक्टर से ऑडिशन के लिए मिलवा दे ताकि उन्हें रोल मिल सके । इसके लिए उन्हें खुद भी डायरेक्टर्स के पास जाना चाहिए । उसे हताश नहीं होना चाहिए । खुद पर गर्व करना चाहिए । वह असल में अभी भी काम कर रहा है । मैं कई लेखकों को जानता हूं जो अक्सर पैसे उधार मांगते रहते हैं । कई ऐसे निर्देशकों को जानता हूं जिन्होंने खाने के लिए भी मुझसे पैसे मांगे हैं ।'
विज्ञापन

7 of 9
Anurag Kashyap
अनुराग आगे लिखते हैं, 'वॉचमैन की नौकरी भी एक जॉब है । छोटे या बड़े काम के तौर पर मैं इसे नहीं देखता । कम से कम वो भीख तो नहीं मांग रहा । सवी सिद्धू जैसी लाखों- करोड़ों कहानियां हैं । अगर आप किसी कलाकार की मदद करना चाहते हैं तो आप उसका काम देखें और उसे इसके लिए पैसे दें । मेरे ट्वीट करने से उसकी मदद नहीं होगी । मैं हमेशा नए टैलेंट की तलाश में रहता हूं ।'
 

8 of 9
savi sidhu
अनुराग कश्यप के अलावा राजकुमार राव ने भी सवी सिद्धू को लेकर ट्वीट किया । उन्होंने लिखा, 'आपकी कहानी बहुत प्रोत्साहित करती है । आपकी फिल्मों और काम को हम सबने हमेशा पसंद किया है । मैं आपके लिए जरूर अपने कास्टिंग डायरेक्टर दोस्तों से बात करूंगा। फिल्म कंपेनियन शुक्रिया, जो आपने इनकी कहानी शेयर की ।'
विज्ञापन

9 of 9
savi sidhu
सवी ने कई बड़े डायरेक्टर के साथ काम किया। उन्होंने बताया, 'मुंबई में जहां लोगों को काम नहीं मिलता वहीं मुझे कभी काम की कमी नहीं रही। मुझे ही छोड़ना पड़ा सब। मेरी हेल्थ प्रॉब्लम बढ़ने लगी। इस वजह से मैंने फिल्मों से दूरी बना ली। मेरे पास पैसे की कमी होने लगी। मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर तब था जब मेरी पत्नी की मौत हो गई। उसके बाद मेरे माता-पिता की मौत हो गई। फिर मेरे सास-ससुर ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। मेरे घर में 7-8 लोगों के अचानक इस तरह मौत होने से मैं बिल्कुल अकेला रह गया।' अपनी आप बीती बताते-बताते सवी रो पड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें