फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ-शाहरुख के साथ काम करने वाला सितारा आज दाने-दाने को मोहताज

Mon, 13 Jun 2016 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड की दुनिया कब किसको आसमान पर पहुंचा दे और कब किसको लाकर जमान पर ऐसा पटके कि वो खुद को ना पहचान सके, कुछ कहा नहीं जा सकता। अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार से लेकर शाहरुख गोविंदा तक के साथ काम कर चुके सतीश कौल की कहानी भी ऐसी ही है, जो किसी को भी रुला दे।
विज्ञापन

अमिताभ-शाहरुख के साथ काम करने वाला सितारा आज दाने-दाने मोहताज

2 of 6
सतीश कौल आज अपनी जिंदगी बेहद तंगी में गुजार रहे हैं। सतीश कभी हिंदी और पंजाबी फिल्मों में जाना-पहचाना नाम हुआ करते थे। 1974 से 1998 तक सतीश ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले सतीश को उस जमाने में बिना मांगे काम मिलता था, आज खुशामद करने से भी कोई नहीं लेता। दरअसल सतीश के पास जो जमा-पूंजी थी वो एक बिजनेस में डूब गए। इसके बाद उनकी हालत कुछ महीने पहले ऐसी बिगड़ी कि अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अमिताभ-शाहरुख के साथ काम करने वाला सितारा आज दाने-दाने मोहताज

3 of 6
अस्पताल में भर्ती सतीश के पास इलाज के भी पैसे नहीं थे, बात मीडिया में आई तो फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उनको मदद की। अपनी मुफलिसी पर सतीश ने कहते हैं कि मैंने एक्टिंग स्कूल खोला था, लेकिन स्कूल  नहीं चला और मेरे 22 लाख रुपए डूब गए।

अमिताभ-शाहरुख के साथ काम करने वाला सितारा आज दाने-दाने को मोहताज

4 of 6
लोगों से खुद की मदद की अपील भी करते हुए सतीश कहते हैं, ‘पटियाला यूनिवर्सिटी और एसपी अग्रवाल से हर महीने मदद मिलती थी, लेकिन कुछ महीनों से वो मदद भी बंद है. अब जो लोग मिलने आते हैं, उनके दिए पैसे से गुजारा कर रहा हूं'
विज्ञापन

अमिताभ-शाहरुख के साथ काम करने वाला सितारा आज दाने-दाने को मोहताज

5 of 6
अब हालत यह है कि बीते दिनों आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के लिए ऑडिशन दिया था। उस ऑडिशन का नतीजा अभी तक नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ-शाहरुख के साथ काम करने वाला सितारा आज दाने-दाने को मोहताज

6 of 6
कर्मा, आंटी नंबर वन, याराना और ऐलान जैसी फिल्मों में काम करने वाले सतीश आज सिर्फ इतना कहकर चुप हो जाते हैं, 'बढ़ती उम्र और बीमारियों से खस्ताहाल हूं। आर्थिक तंगी से गुजर रहा हूं'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें