बॉक्स ऑफिस पर सफल रही फिल्म रेस की तीसरी कड़ी में हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम को काम करने का मौका मिला है। इस फिल्म में उन्हें सलमान खान के साथ काम करने का पहली बार चांस मिला है। इससे पहले साकिब फिल्म ढिशुम में एक क्रिकेटर का किरदार निभा चुके हैं। साकिब रेस-3 की तैयारी में कोई गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहते है। इसके लिए वह लगातार तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
रेस-3 की तैयारी में जुटे साकिब "रयान रेनॉल्ड्स डेडपूल वर्कआउट" कर रहे हैं। हालांकि फिल्म में साकिब की भूमिका के बार में अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अपने रोल को लेकर वह घंटो जिम में पसीना बहा रहे हैं। जिससे वह खुद को रोल के मुताबिक ढाल सकें।
विज्ञापन
3 of 5
साकिब ने बताया कि मैं जिम में रोज दो घंटे जमकर वर्कआउट करता हूं, जिससे अपने शरीर को रोल के हिसाब के ढाल सकूं। इसके अलावा शरीर को लचीला बनाए रखने के लिए हफ्ते में दो बार योगा भी करता हूं।
पढ़ें: बॉबी देओल के बाद अब इन दो की भी चमकी किस्मत, 'रेस 3' में सलमान के साथ लगाएंगे दौड़
4 of 5
उन्होंने बताया कि मैंने जो एक्सरसाइज शुरू की है, उसे रयान रेनॉल्ड्स डेडपूल वर्कआउट कहते हैं। जो वास्तव में काफी कठिन हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि इससे मुझे मन चाहा परिणाम मिलेगा। बता दें कि इस फिल्म में साकिब के साथ-साथ सलमान खान, बॉबी देओल और जैकलीन फर्नांडिस भी हैं।
सलमान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने की बात पर उन्होंने कहा कि सलमान भाई मेरे लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। मैं हमेशा उन्हें देखकर ही आगे बढ़ा हूं और इसलिए मैं उनके साथ फिल्म करना चाहता था।
पढ़ें: गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ ऐसा सोच रहे हैं कपिल, सुनते ही शरमा जाएंगी गिन्नी