फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख-अक्षय को पछाड़ नंबर वन बने बिग बॉस के दबंग खान, जानें टॉप लिस्ट में कौन-कौन

Mon, 16 Oct 2017 06:26 PM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood
बिग बॉस से ख्याति पा रहे एक्टर सलमान खान पॉपलरिटी में शाहरुख खान और अक्षय कुमार को पछाड़ नंबर वन बन गए हैं। सलमान को इस बार का बॉलीवुड आइकन 2017 चुना गया है। चलिए आपको बताते हैं कौन-कौन शामिल हैं टॉप लिस्ट में....
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान बनेंगे पिता - फोटो : Women Exclusive
हिंदुस्तान टाइम्स के एक सर्वे के मुताबिक एक लिस्ट जारी की गई है। लिस्ट में बॉलीवुड के तीन स्टार के नाम टॉप 3 में शामिल हुए हैं। इस साल ही रिलीज हुई दबंग खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' भले ही बॉक्स ऑफिस पर लुपलुपा गई हो लेकिन सल्लू भाई के चाहनेवालों की तादाद कम नहीं हुई है और यही कारण है कि उन्हें लिस्ट में सबसे ज्यादा 18.3 प्रतिशत वोट मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
king Khan
बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान इस साल कुछ खास नहीं कर पाए और उनकी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जा गिरी। लेकिन फिल्म 'फैन्स' के एक्टर के फैन्स अभी भी शाहरुख को भूले नहीं है। बता दें कि उन्हें लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। शाहरुख को 15.3 प्रतिशत वोट ही मिले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 2016 के बॉलीवुड आइकन रहे शाहरुख को 21.4 प्रतिशत वोट मिले थे।

4 of 5
akshay kumar
वहीं, साल में तीन से चार फिल्में देने वाले खिलाड़ी कुमार यानि की अक्षय कुमार लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। उन्हें 13.2 प्रतिशत वोट ही हासिल हुए हैं। बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन भी अपने रियल्टी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' से सुर्खियों में बने हुए हैं और टीआरपी के मामले में उनका शो नंबर वन पर है। लेकिन बॉलीवुड आइकन 2017 की लिस्ट में 'बिग बी' का स्थान चौथा रहा है। उन्हें 13 प्रतिशत वोट मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bollywood
जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड आइकन 2016 में सलमान खान 17. 2 प्रतिशत वोट के साथ तीसरे स्थान पर थें। लेकिन इस बार के सर्वे में सबसे चौंकाने वाली बात ये सामने आई है कि टॉप लिस्ट में 50 की उम्र के पार के एक्टर ही जगह बना पाए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें