फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सेक्रेड गेम्स' विवाद पर पहली बार बोले सैफ- 'भारत में सरकार की आलोचना करने पर...'

Sun, 15 Jul 2018 04:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इन दिनों वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' कई वजहों से सुर्खियों में है। हाल ही में डिजिटल प्लटेफॉर्म नेटफिलिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज को काफी दर्शक पसंद कर रहे हैं। इस सीरीज के लीड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ कुछ दिनों पहले  केस दर्ज करवाया गया था। शिकायत में कहा गया इन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

2 of 4
Sacred Games
अब इस मामले में सैफ अली खान का बयान सामने आया है। सेक्रेड गेम्स में एक्टिंग करने वाले अभिनेता सैफ अली खान ने कहा है कि भारत में सरकार की आलोचना करने पर आपकी हत्या हो सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
Sacred Games
एक वेबसाइट से बात करते हुए सैफ ने कहा- मुझे नहीं पता भारत में कोई सरकार की कितनी आलोचना कर सकता है हो सकता है कोई आपकी हत्या कर दे। लंदन में मौजूद सैफ ने कहा भारत से ज्यादा आजादी यहां है यहां लोग अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं। लोग ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अपने विचार व्यक्त करते हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
Sacred Games
बता दें कि यह वेब सीरीज विक्रम चंद्रा के नॉवेल पर आधारित है। इसकी कहानी मुंबई के आपराधिक बैकग्राउंड पर आधारित है। इसमें सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और राधिका आप्टे जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें