फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर ने शेयर किया वीडियो, बोले- 'यह बच्चा मेरी फिल्म का गाना गा रहा है', यूजर्स ने फिर ली क्लास

Sat, 24 Feb 2018 06:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : self
सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले एक्टर ऋषि कपूर एक बार सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने कुछ अलग ही कारनामा किया है। दरअसल, उन्होंने एक वीडियो शेयर की है जिसमें एक बच्चा गाना गा रहा है। लेकिन ऋषि का कहना है कि यह बच्चा उनकी फिल्म का गाना गा रहा है...
विज्ञापन

2 of 5
rishi kapoor
ऋषि ने जैसे ही यह वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया वैसे ही हर बार की तरह इस बार भी यूजर्स ने उनकी खिंचाई करन शूरू कर दिया। ऋषि ने इस बच्चे की वीडियो शेयर कर लिखा है कि यह बच्चा उनकी फिल्म बॉबी का गाना  'मैं शायर तो नहीं' गा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
rishi kapoor
इसके बाद तो यूजर ने पूछ ही लिया कि क्या आपको चाइनीज भी समझ में आती है? एक यूजर ने उन्हें उनकी भूल सुधारने को कहा। लेकिन इस बीच कुछ ऐसे भी यूजर्स थे जिन्होंने गाने की हकीकत भी बताई। बता दें कि कई यूजर्स का कहना है कि ये मंगोलिया का नेशनल एंथम हैं।

4 of 5
rishi kapoor
वहीं, कुछ यूजर्स इसे चाइनीज एंथम भी बता रहे हैं। लेकिन यूट्यूब पर ये वीडियो मंगोलियन एंथम के तौर पर अपलोड किया हुआ है। बता दें कि ये वीडियो तकरीबन दो साल पुराना है। लेकिन यूजर्स के सवालों ने एक बार फिर ऋषि को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rishi Kapoor
एक यूजर ने पूछा कि तुम्हें कैसे पता कि ये आपकी फिल्म का गाना गा रहा है? एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि अगर आप ट्विटर पर नहीं होते तो यह बहुत बोरिंग जगह हो जाती। क्योंकि ट्विटर ने केआरके को तो पहले ही सस्पेंड कर दिया है। एक यूजर ने तो हद ही कर दी और लिखा कि अगर आपकी जगह अमिताभ बच्चन होते तो रॉयल्टी मांग लेते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें