फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब रणवीर-दीपिका थे बंगलुरू रिसेप्शन में बिजी तो क्या कर रहे थे रणबीर, कनेक्शन आलिया से…

Thu, 22 Nov 2018 08:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
alia ranbir
बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी बेहद धूमधाम से हो चुकी हैं। दोनों ने बंगलुरू में बुधवार शाम को पहला रिसेप्शन दिया जिसमें दोनों के करीबी ही शामिल थे। वहीं जहां एक तरफ ये कपल अपने रिसेप्शन को लेकर व्यस्त था वहीं दूसरी तरफ दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड रह चुके रणबीर कपूर कुछ अलग करते दिखे।
विज्ञापन

2 of 5
alia ranbir
दरअसल, रणबीर कपूर अपनी कथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ नजर आए। बता दें कि इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्रास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान आलिया को चोट लग गई। रणबीर एक अच्छे ब्यॉफ्रेंड की तरह आलिया को डॉक्टर के पास ले जाते दिखाई दिए। और दोनों की तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन

3 of 5
alia ranbir
इसके बाद रणबीर आलिया के घर के बाहर भी स्पॉट हुए। आलिया और रणबीर के बीच अफेयर की खबरें तब सामने आई जब दोनों को एक साथ सोनम कपूर की शादी में देखा गया और तभी से इन खबरों ने हवा पकड़ ली कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर एक्सेप्ट नहीं किया।

4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ
हालांकि आलिया ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद् करण' में यह बात स्वीकारी थी कि कभी वो चाहती थीं कि उनकी शादी रणबीर कपूर से हो। वहीं एक दौर वो भी था जब दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे, लेकिन दोनों की किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। वहीं इन दिनों आलिया रणबीर के परिवार के बेहद करीब हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर और आलिया
आपको बता दें कि, एक अवॉर्ड शो के दौरान जब मीडिया रिपोर्ट्स ने आलिया से उनकी और रणबीर की शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि 'लोगों को उन दोनों की शादी की अभी प्रतीक्षा करनी होगी और इसके लिए अभी समय भी लगेगा।’ बता दें कि फिल्म 'ब्रह्रास्त्र' में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें