फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में मेहंदी लगाकर ये एक्टर करता रहा इंतजार, उधर अनुष्का ने कर ली विराट से शादी

Sat, 23 Dec 2017 01:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
virat anushka wedding
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनीं हुई है। सेलिब्रिटीज उन्हें लगातार शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं लेकिन इस बीच अनुष्का के को-एक्टर रणबीर कपूर ने ऐसा कुछ कहा कि सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगा।

पढ़ें: 'पद्मावती' पर अब राजघराना करेगा फैसला, 27 दिसंबर को हो सकता है बड़ा ऐलान
विज्ञापन

2 of 5
ranbir kapoor
वैसे तो रणबीर कपूर सोशल मीडिया के किसी प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं लेकिन ट्विटर पर वह अपने फैंस क्लब के जरिए लाइव आए और अपने फैंस के सभी सवालों के जवाब भी दिए। ऐसे में फैंस रणबीर कपूर से अनुष्का के बारे में सवाल ना पूछे कैसे हो सकता है लेकिन रणबीर ने भी अपनी हाजिर जवाबी से सभी को अपना कायल कर दिया। 

I felt sad because I had no idea about it but I felt happy because I’ve never seen her so happy and beautiful https://t.co/WxVXilNBlJ— RanbirKapoor.Net (@RanbirKapoorFC) December 21, 2017

 
विज्ञापन

3 of 5
ranbir kapoor
दरअसल, फैंस ने रणबीर से विराट और अनुष्का की शादी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा , 'मुझे दुख हुआ क्योंकि मुझे इस बारे में पता नहीं था। पर मुझे खुशी भी है क्योंकि इससे पहले मैंने अनुष्का को इतना खुश और खूबसूरत नहीं देखा।' इसके बाद रणबीर ने कहा, 'मैं तो अपने हाथों में मेहंदी लगाए बैठा था लेकिन उन लोगों ने मुझे नहीं बुलाया।'

I was waiting to attend with Mehendi on my hands but they didn't call me :(— RanbirKapoor.Net (@RanbirKapoorFC) December 21, 2017

 

4 of 5
Ranbir Kapoor
बता दें कि रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में साथ काम किया था। जिसमें अनुष्का, रणबीर कपूर को छोड़कर फवाद खान से शादी कर लेती हैं और रणबीर हाथों में मेहंदी लगाकर 'चन्ना मेरेया' गाना गाते हुए दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sonam Kapoor
अनुष्का शर्मा की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। दिल्ली के रिसेप्‍शन के बाद विरुष्का मुंबई में रिसेप्‍शन की तैयारी कर रहे हैं। अनुष्‍का की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी और पॉपुलर वेडिंग बन गई। अनुष्‍का के बाद अब एक और हीरोइन की शादी की खबर आ रही है। ये हीरोइन कोई और नहीं बल्कि कपूर खानदान की बेटी हैं। जी हां, लंबे समय से कपूर परिवार की ये बेटी एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। कई बार इन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें