बॉलीवुड में एक बार फिर से शोक की लहर दौड़ गई है। ऋषि कपूर की मौत को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि अब एक्टर राजीव कपूर (Rajeev Kapoor) का हार्टअ टैक से निधन हो गया है। राजीव कपूर (Rajeev Kapoor) ने 1983 में 'एक जान हैं हम' फिल्म से डेब्यू किया था. लेकिन 'राम तेरी गंगा मैली' उनकी सबसे यादगार फिल्म रही, जिसमें वह मंदाकिनी के साथ नजर आए थे। राजीव का नाम उस जमाने की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे से भी जुड़ा।