फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soundarya RajiniKanth: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत फिर बने नाना, बेटी सौंदर्या ने दूसरे बेटे को दिया जन्म

Mon, 12 Sep 2022 01:35 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपनी फिल्मों और शानदार अभिनय के लिए देशभर में काफी लोकप्रिय हैं। अभिनेता भले ही आज 71 साल के हो गए हो, लेकिन आज भी वह अपनी स्टाइल से कई यंग एक्टर्स को टक्कर देते हैं।

विज्ञापन
1 of 4
रजनीकांत फिर बने नाना - फोटो : Social media

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपनी फिल्मों और शानदार अभिनय के लिए देशभर में काफी लोकप्रिय हैं। अभिनेता भले ही आज 71 साल के हो गए हो, लेकिन आज भी वह अपनी स्टाइल से कई यंग एक्टर्स को टक्कर देते हैं। अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहने वाली रजनीकांत एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, अभिनेता एक बार फिर नाना बन गए हैं। हाल ही में एक्टर की बड़ी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। 

विज्ञापन

2 of 4
सौंदर्या रजनीकांत - फोटो : twitter
सौंदर्या रजनीकांत ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी मेटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को यह खुशखबरी सुनाई। इसके साथ ही सौंदर्या ने सभी के साथ अपने बेटे को नाम का भी खुलासा किया है। उन्होंने अपने बच्चे का नाम वीर रजनीकांत वनागामुड़ी रखा है। हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट के जरिए फैंस के साथ बेटे का चेहरा शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 4
सौंदर्या रजनीकांत

ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए सौंदर्या ने कैप्शन में लिखा, भगवान की कृपा और बड़ों के आशीर्वाद से विशगन, वेद और मैं, वेद के छोटे भाई वीर रजनीकांत वनागामुड़ी का स्वागत करते हैं। हमारे अमेजिंग डॉक्टर्स का धन्यवाद।  बता दें कि सौंदर्या और विशगन ने साल 2019 में शादी रचाई थी। ये दूसरी शादी से उनका पहला बच्चा है। इससे पहले सौंदर्या ने अश्विन रामकुमार से शादी थी, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। इस शादी से सौंदर्या को पहला बेटा वेद हुआ।

 

विज्ञापन

4 of 4
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

सौंदर्या के ट्वीट पर फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार लगातार अपने कमेंट कर बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी इस खास मौके पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। करिअर की बात करें तो सौंदर्या बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रही हैं। इसके अलावा वह ग्राफिक डिजाइनिंग डिपार्टमेंट का भी काम संभाल रही हैं। वहीं, रजनीकांत की बात करें तो अभिनेता जल्द अपनी फिल्म जेलर में नजर आएंगे , साल 2023 में रिलीज होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें