फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खूबसूरत एक्ट्रेस संग फिल्मों में वापसी कर रहे एक्टर राहुल रॉय, बहुत ही दमदार है इनका रोल

Mon, 09 Jul 2018 07:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood
ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी से लोगों की नजरों पर छा जाने वाले एक्टर राहुल रॉय एक बार फिर बड़े परदे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म का नाम 'नाइट एंड फॉग' है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Bollywood
फिल्म में तेलुगू फिल्मों के एक्ट्रेस तान्या मुख्य किरदार में नजर आएंगी। वह फिल्म में राहुल रॉय के बेटे की महबूबा का किरदार करेंगी। बता दें कि फिल्म में राहुल एक पिता का रोल अदा करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Bollywood
तान्या ने फिल्म के बारे में बोलते हुए एक इंटरव्यू में बताया ' फिल्म में मैं राहुल रॉय के बेटे की प्रेमिका का रोल करने जा रही हूं, मेरा नाम चिरुथा है जिसमें में 18 साल की लड़की बनी हूं जिसका प्रेमी दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बना देता है, ऐसे में लोग उस लड़की को अपनाते नहीं है, यहां तक कि उसे बाल काटकर गांव से बाहर का रास्ता दिखा देते हैं।' 

4 of 5
Bollywood
तान्या ने आगे बताया कि उनका किरदार बेहद मजबूत और वह इस रोल को लेकर बेहद खुश हैं। वहीं, तान्या ने फिल्म के बारे में आगे बताया कि गांव से बाहर निकाली गई लड़की अपने बच्चे को जन्म देती लेकिन बच्चा मर जाता है। आगे की कहानी फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rahul Roy
वहीं, उन्होंने राहुल के साथ काम करने को अच्छा अनुभव बताया। उन्होंने कहा वह एक बेहतर एक्टर और स्वभाव के बेहद अच्छे इंसान हैं, वे मेरे लिए तो आज भी स्टार हैं।'  बता दें कि फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें