अक्सर हमने ऐसा देखा है कि सेलेब्स के चाहने वाले सारी हदें पार कर जाते हैं। कभी-कभी कोई फैन किसी स्टार के घर तक पहुंच जाता है तो कभी उसका पीछा करने लगता है। लेकिन आज हम आपको एक एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक्टर शाहिद कपूर के पीछे बुरी तरह से पड़ी थी। आलम ये था कि शाहिद को पुलिस थाने में जाकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करानी पड़ी थी। असर ये हुआ कि उस एक्ट्रेस का पूरा करियर खराब हुआ। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता की बेटी थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार राज कुमार की बेटी वास्तविकता पंडित के बारे में।
वास्तविकता का फिल्मी करियर रहा कुछ ऐसा
वास्तविकता ने 1996 में फिल्मों में कदम रखा था लेकिन एक दशक तक लंबी जद्दोजहद के बाद उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली और वो मात्र एक स्ट्रगलर बनकर रह गईं। पिता के स्टारडम और रसूख का भी कोई फायदा नहीं मिला। कहीं ना कहीं वास्तविकता पंडित के ऊपर ये बात हावी थी कि उनके पिता राज कुमार इतने बड़े सुपरस्टार रहे जबकि वो एक इंच मात्र भी अपने पिता जैसा नहीं बन पाईं शायद इसीलिए पब्लिसिटी में बने रहने के लिए वास्तविकता ने ऐसी हरकतें करनी शुरू कर दीं, जिससे उनके करीबी भी चौंक गए थे।