अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले अभिनेता प्रकाश राज ने प्रधानमेंत्री मोदी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। प्रकाश राज ने कहा, कि वह हिन्दू विरोधी नहीं हैं, वह केवल प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
प्रकाश राज
प्रकाश राज ने कहा, आलोचकों ने उन पर गलत आरोप लगाए हैं। आपको बता दें कि प्रकाश राज इंडिया टुडे के साउथ कॉन्क्लेव में आए थे। जहां अभिनेता ने कहा, 'आलोचक कहते हैं कि मैं हिन्दू विरोधी हूं जबकि मैं कहता हूं कि मैं मोदी, शाह और हेगड़े विरोधी हूं।'
विज्ञापन
3 of 4
प्रकाश राज
उन्होंने कहा कि कातिलों का समर्थन करने वाले खुद को हिन्दू नहीं बोल सकते। उन्होंने कहा कि पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद मोदी समर्थकों के जश्न मनाने पर उन्होंने मोदी से प्रतिक्रिया मांगी थी तब प्रधानमंत्री शांत थे। प्रकाश राज ने कहा, चाहे मैं पीएम मोदी के लिए वोट करूं या ना करूं लेकिन वह मेरे प्रधानमंत्री हैं। उन्हें इन सभी विवादों के बारे में बोलना चाहिए।
आपको बता दें कि प्रकाश राज पिछले काफी समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। हाल ही में गुजरात में 'मिशन 150' हासिल नहीं करने पर उन्होंने पीएम मोदी पर सवाल उठाए थे।