कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू में कांग्रेस विधायक के एक कथित रिश्तेदार द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किए जाने के बाद हुई हिंसा को काबू करने के लिए पुलिस की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 50 से अधिक पुलिस वाले घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।