फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'न्यूटन' में सैन्य अधिकारी बने अभिनेता ने बताया, कैसे हुई शूटिंग और ऑस्कर में क्यों?

Sun, 24 Sep 2017 02:50 PM IST
हरिता कांडपाल, बीबीसी संवाददाता
विज्ञापन
1 of 7
Pankaj Tripathi
रंगमंच से रुपहले पर्दे पर पहुंचे अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने गैंग्स ऑफ वासेपुर, निल बटे सन्नाटा, दबंग, अनारकली ऑफ आरा जैसी कई फिल्में की हैं। विभिन्न किरदारों में जीवंत अभिनय के लिए उन्हें काफी सराहना मिली है। अब उनकी फिल्म 'न्यूटन' को अगले साल ऑस्कर पुरस्कारों की विदेशी फिल्मों की श्रेणी में भारत की ओर से आधिकारिक एंट्री मिली है। फिल्म नक्सलवाद की पृष्ठभूमि पर बनी है जो इस देश का एक संवेदनशील मुद्दा है।
विज्ञापन

फिल्म में सैन्य अधिकारी का किरदार

2 of 7
Pankaj Tripathi
फिल्म में सैन्य अधिकारी का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी के इस फिल्म के साथ के अनुभव पर बीबीसी ने विस्तृत बातचीत की। पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि फिल्म करने से पहले क्या ये नहीं सोचा था कि इस पर विवाद की संभावना भी बन सकती है तो उन्होंने कहा, "फिल्म में कुछ विवादित नहीं है। यह किसी का पक्ष नहीं लेती। बिना किसी का पक्ष लिए बहुत संतुलित तरीके से दोनों पक्षों की बातें की गई है। सरकार बुरी है या नक्सली अच्छे हैं, यह फिल्म ऐसी कोई बात नहीं कर रही। यह केवल दोनों का पक्ष रख रही है।"
विज्ञापन

सरकार और नक्सली दोनों का पक्ष रखती है फिल्म

3 of 7
Newton
  यह फिल्म मुख्यधारा से हटकर है। इसे करने की वजह पर पंकज कहते हैं कि हम थियेटर से आए हैं और हम फिल्म के चयन के पीछे स्टोरी में तर्क हैं। कमर्शियल सिनेमा मनोरंजन पर केंद्रित होता है जबकि इस तरह की फिल्मों मं कुछ गहराई होती है। सिनेमा का काम सिर्फ मनोरंजन नहीं है ऐसी कहानियों में मौलिकता होती हैं। 

चुनाव प्रक्रिया को बहुत करीब से देखा

4 of 7
Rajkumar
बिहार के गोपालगंज के बेलसंड के रहने वाले पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी किसान हैं। 10वीं की पढ़ाई के बाद वो पटना आए। फिल्मों से परिवार का कोई नाता नहीं था। रंगमंच से एनएसडी पहुंचे और फिर फिल्मों में। उन्होंने बताया कि न्यूटन फिल्म के विषय चुनाव प्रक्रिया को उन्होंने अपनी वास्तविक जिंदगी में करीब से देखा है।
विज्ञापन

जंगल में की गई शूटिंग

5 of 7
Newton
न्यूटन की शूटिंग छत्तीसगढ़ के जंगलों में की गई है। जंगल में मोबाइल और इंटरनेट की सुविधा नहीं थी। न्यूटन फिल्म में वैनिटी वैन की जगह जंगल में खटिया थी। पंकज त्रिपाठी ने बताया, "पेड़ों के नीचे बैठ कर शूटिंग किया गया। कमर्शल फिल्मों में वैनिटी वैन, एसी, फ्रिज सभी होते हैं। दोनों फिल्मों का अपना अलग-अलग सुख है।
विज्ञापन

राजकुमार राव के साथ ये तीसरी फिल्म

6 of 7
Newton
40 वर्षीय त्रिपाठी ने राजकुमार राव के साथ काम करने पर कहा कि उनके साथ काम करने में मजा आता है। उन्होंने कहा, "राजकुमार राव के साथ ये मेरी तीसरी फिल्म है। वो मंझे हुए कलाकार हैं। एक्टिंग का मतलब है कि सीन में जीवंत बने रहो, और अगर दो ऐसे ही अभिनेता साथ हों तो मजा तो आएगा ही।"
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग बिना किसी पुलिस सुरक्षा के की गई

7 of 7
Newton
उन्होंने कहा, "हमने शूटिंग बिना किसी पुलिस प्रोटेक्शन के की। वहां छोटे छोटे बाजार लगते हैं। मैं एक कुक भी हूं। वहां से सामान लेकर आता था और बनवा कर ऑर्गेनिक फूड खाया करता था।"पंकज त्रिपाठी ने बताया कि फिल्म में मुंबई से केवल कुछ ही एक्टर थे बाकी सभी स्थानीय कलाकार थे। उन्होंने कहा, "ऑस्कर में एंट्री मिली है लेकिन साथ ही मैं यह भी चाहता हूं कि यहां के लोग इसे देखें क्योंकि ये उनकी कहानी है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें