फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी की जासूसी से पहले लड़कियों से रिलेशन पर मचा था हंगामा, ये हैं नवाजुद्दीन के 5 बड़े विवाद

Sat, 10 Mar 2018 11:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में 'फैजल' का किरदार निभाकर मशहूर हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहने लगे हैं। अभी उनकी बायोपिक किताब का विवाद थमा भी नहीं कि एक बार फिर उन पर अपनी पत्नी की जासूसी का आरोप लगा है। कॉल डेटा रिकॉर्ड CDR मामले में हुए खुलासे के तहत नवाज का नाम भी सामने आया है। खबरों के मुताबिक, नवाज को अपनी पत्नी पर भरोसा नहीं था और उन्होंने उनके पीछे महिला जासूस लगा रखी थी। इतना ही नहीं नवाज अपने वकील के जरिए पत्नी के मोबाइल की पूरी जानकारी जुटाया करते थे। इस काम में उनके वकील रिजवान सिद्दीकी मदद कर रहे थे। अब ठाणे क्राइम ब्रांच के अधिकारी नवाज, उनकी पत्नी आलिया और वकील से पूछताछ करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें 3 बार समन भी भेजा जा चुका है लेकिन कोई हाजिर नहीं हुआ। आगे की स्लाइड्स में जानिए नवाजुद्दीन से जुड़े ऐसे ही कुछ मामले जब वह विवादों में फंसे।
विज्ञापन

2 of 5
Sunita Rajwar
अपनी बायोग्राफी 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' में नवाज ने सुनीता राजवर और निहारिका सिंह के साथ अपने प्यार और ब्रेकअप के बारे में बताया था। दोनों ही एक्ट्रेस ने किक स्टार के दावों को खारिज कर दिया था। जिसके बाद मामला बढ़ता देख नवाजुद्दीन ने अपनी किताब वापस ले ली थी। यही नहीं सुनीता राजवर ने नवाज को अपनी छवि खराब करने के लिए 2 करोड़ रुपए का कानूनी नोटिस भी भेजा। 


 

 
विज्ञापन

3 of 5
nawazuddin siddiqui
इससे पहले नवाजुद्दीन के छोटे भाई मिनाजुद्दीन की पत्नी आफरीन ने उन पर दहेज की खातिर मारने-पीटने का आरोप लगाया था, विवाद बढ़ने के बाद नवाजुद्दीन ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने कभी दहेज के लिए कहा ही नहीं। उल्टा आफरीन के चाचा ने उनके भाई मिनाजुद्दीन से नियमित तौर पर पैसे ऐंठे। 


 

4 of 5
Nawaz
2016 में दशहरे के वक्त नवाजुद्दीन उस वक्त चर्चा में आए जब वह रामलीला में मारीच का रोल करने वाले थे लेकिन शिवसेना ने गांव में रामलीला नहीं करने दी। नवाजुद्दीन मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना गांव के रहने वाले हैं। उनके गांव की रामलीला कमेटी के लोग चाहते थे कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी रामलीला में मारीच का रोल करें। नवाजुद्दीन ने इसके लिए काफी रिहर्सल की थी। तभी शिवसेना के लोगों ने उनके मुसलमान होने के चलते वहां पहुंचकर विरोध किया, जिसके बाद नवाजुद्दीन ने रामलीला से अपना नाम वापस ले लिया। बता दें कि फिलहाल नवाजुद्दीन शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की बायोपिक में मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
babumoshay bandukbaz
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' में चित्रांगदा सिंह ने उनकी वजह से फिल्म छोड़ दी। इस फिल्म की काफी शूटिंग करने के बाद उन्होंने इसे बीच में ही छोड़ दिया। तब ऐसा कहा गया था कि चित्रांगदा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अंतरंग सीन नहीं करना चाहती थीं हालांकि फिल्म मेकर्स ने कहा कि चित्रांगदा को फिल्म के स्क्रिप्ट से कुछ परेशानी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें