फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में फिर शोक की लहर, नहीं रहे 'काबिल' एक्टर नरेन्द्र झा

Wed, 14 Mar 2018 02:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
narendra jha
साल 2018 बॉलीवुड के लिए गमों का सैलाब लेकर आया है। पहले श्री देवी फिर शम्मी आंटी जैसे स्टार्स दुनिया को अलविदा कह चुके हैं और आज की सुबह बॉलीवुड का एक और सितारा दुनिया को अलविदा कह गया। नरेंद्र झा टीवी और फिल्मों में जाना-पहचाना नाम है। आज सुबह 5 बजे एक्टर नरेन्द्र झा का निधन हो गया।  
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Narendra Jha
मधुबनी जिले से रिश्ता रखने वाले नरेंद्र झा का निधन चौंकाने वाला है। वह 55 साल के थे। बताया जा रहा है कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट से की वजह से हुआ है। यह उनका तीसरा हार्ट अटैक था।
विज्ञापन

3 of 4
Narendra Jha
परिवार से जुड़े सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, नरेन्द्र झा की मौत वाडा स्थित उनके फार्म हाउस पर सुबह 5 बजे हुई। अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ वक्त बिताने के लिए अपने फार्म हाउस पहुंचे थे, जहां यह घटना घटी। नरेंद्र झा रितिक रोशन की 'काबिल' और शाहरुख खान की 'रईस' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु आदि भाषाओं में भी फिल्में की हैं।


 
विज्ञापन

4 of 4
narendra jha
नरेंद्र के आकस्मिक निधन से उनके परिजन समेत उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। नरेंद्र ने सेंसर बोर्ड की पूर्व सीईओ पंकजा ठाकुर से 2015 में शादी की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें