फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता कुशल पंजाबी ने किया सुसाइड, सलमान-अक्षय के साथ किया है काम

Fri, 27 Dec 2019 11:27 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
कुशल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों और टीवी में काम कर चुके अभिनेता कुशल पंजाबी के फैंस के लिए बुरी खबर है। 37 वर्षीय कुशल की मौत से हर कोई सदमे में हैं। कुशल पंजाबी ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। बीती रात उनका शव घर में फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। 
विज्ञापन

2 of 5
karanvir bohra - फोटो : file photo
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख दुख व्यक्त किया है। करणवीर कुशल के बेहद करीबी दोस्त थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुशल की कई तस्वीरें शेयर की और लिखा- 'तुम्हारे निधन ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया है। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। मुझे पता है तुम जहां कहीं भी हो एक खुशहाल जगह पर हो। जिस तरह से तुमने अपनी जिंदगी को जिया उसने मुझे हमेशा प्रेरित किया.... लेकिन मुझे क्या पता था।'
विज्ञापन

3 of 5
कुशल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
करणवीर आगे लिखते हैं कि 'तुम्हारी डांसिंग, फिटनेस, ऑफ-रोड बाइकिंग, एक पिता की जिम्मेदारी और इन सबसे ऊपर, तुम्हारा मुस्कुराता हुआ चेहरा, तुम्हारा खुशमिजाज स्वभाव, तुम्हारी गर्मजोशी, जो बहुत सरल थी। मैं तुम्हें बहुत याद कर रहा हूं।' करणवीर बोहरा के इस पोस्ट पर दूसरे सितारे और फैंस दुख व्यक्त कर रहे हैं।

4 of 5
कुशल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
कुशल पंजाबी ने अपना करियर बतौर मॉडल और डांसर के तौर पर शुरू किया था। वो पिछले दो दशकों से काम कर रहे थे। साल 1995 में डीडी मेट्रो चैनल पर सीरियल 'ए माउथफुल ऑफ स्काई' से उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'लव मैरिज', 'सीआईडी', 'देखो मगर प्यार से', 'कभी हां कभी ना', 'ये दिल चाहे मोर', 'श्श्श... फिर कोई है', 'आसमान से आगे', 'झलक दिखला जा 7', 'अदालत', 'सजन रे झूठ मत बोलो' और 'इश्क में मरजावां' जैसे शो में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुशल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
कुशल कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ 'अंदाज', फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी 'लक्ष्य', अजय देवगन के साथ 'काल', सलमान संग 'सलाम-ए-इश्क' और 'दन दना दन गोल' जैसी फिल्मों में काम किया। कुशल की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने यूरोपियन लड़की से शादी की। उनका एक बेटा है। 

VIDEO: भीख मांगने वाली बच्ची को करीना ने किया इग्नोर, हो गईं ट्रोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें