फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के दामाद हैं कुणाल कपूर, पहली बार बताया क्यों गुपचुप तरीके से की थी शादी

Sun, 06 Oct 2019 12:18 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kunal kapoor - फोटो : social media
एक्टर कुणाल कपूर अब कम ही फिल्मों में नजर आते हैं । करियर की शुरुआत में उन्होंने 'रंग दे बसंती', 'लागा चुनरी में दाग', 'डियर जिंदगी' और 'आजा नचले' जैसी हिट फिल्मों में काम किया । हाल ही में कुणाल ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की। कुणाल कपूर ने अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ बच्चन की बेटी नैना से शादी की है ।
विज्ञापन

2 of 5
kunal kapoor - फोटो : social media
इस हिसाब से कुणाल, अमिताभ बच्चन के भी दामाद हुए । उनसे पूछा गया कि शादी के बाद आपकी लाइफ में कुछ बदलाव आया है क्या?कुणाल ने इसके जवाब में कहा- 'हां बिल्कुल । मैं पहले से बेहतर हुआ हूं । शादी आपके लिए अच्छी भी साबित हो सकती है और बुरी भी ।'
विज्ञापन

3 of 5
kunal kapoor - फोटो : social media
'आपका पार्टनर आपके अदंर के बुरे इंसान को भी बाहर निकलवा सकता है और अच्छे इंसान को भी। नैना की बात करें तो उनकी वजह से मैं जान पाया कि मेरी कमजोरियां क्या हैं । इसके बाद उन्होंने मेरी कमियों को सुधारने में मदद भी की । मेरे जीवन में उनका अहम योगदान है ।'

4 of 5
Kunal Kapoor
कुणाल की शादी साल 2015 में हुई थी । शादी की चर्चा ज्यादा ना होने पर कुणाल ने कहा, 'हां- हमने ज्यादा शोरगुल के साथ शादी नहीं की । बड़ी शांति से हुई । हम दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पब्लिक में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते हैं । हम कोशिश करते हैं कि ऐसा कुछ भी सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवारवालों के बीच रहे । इसलिए शायद हमारी शादी के बारे में ज्यादा बातें नहीं हुईं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kunal Kapoor
कुणाल ने अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में भी बात की । उन्होंने कहा, 'हम समय आने पर फैमिली प्लान करेंगे । ये जब होना होगा तब होगा ।' कुणाल फिल्मों से ज्यादा अपने परिवार को समय देना पसंद करते हैं । कुणाल ने हिंदी के अलावा कुछ मलयालम और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है ।
 

अर्जुन कपूर की तस्वीर देख मलाइका अरोड़ा को हुई चिंता, कमेंट कर पूछा तो मिला ये जवाब

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें